फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   आरोपियों के खिलाफ लगे रासुका : शत्रुघ्न

आरोपियों के खिलाफ लगे रासुका : शत्रुघ्न

Mon, 30 Oct 2017 10:50 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ लगे रासुका : शत्रुघ्न
बलिया। बेल्थरारोड में अवर अभियंता अवधेश कुमार के उपर किए गए जानलेवा हमले के विरोध में राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के बैनर तले अभियंताओं ने अधीक्षण अभियंता के कार्यालय आरोपियों के खिलाफ रासुका लगाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता एके मिश्र से वार्ता के बाद भी हल नहीं निकला तो वे धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन


संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष इंजी. शत्रुघ्न यादव ने कहा कि विद्युत उपकेंद्र बेल्थरारोड पर तैनात अवर अभियंता अवधेश कुमार के उपर 27 अक्तूबर को रात में प्राणघातक हमला किया गया। लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मौके अवर अभियंताओं ने मांग किया कि अगर आरोपियों के खिलाफ तत्काल रासुका नहीं लगाया गया तो अवर अभियंता पूर्ण रुप से आजमगढ़ जोन स्तर पर कार्य बहिष्कार करेंगे। जिसके अगले क्रम में बलिया की विद्युत आपूर्ति पूर्ण रुप से बंद कर दी जाएगी। जिससे उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार की औद्योगिक अशांति के लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा। इस मौके पर इंजी. निखिल शेखर सिंह, चंदन यादव, रवि प्रसाद, सुशील कुमार, रामअवध यादव, मिथिलेश कुमार, एके थापा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed