{"_id":"692dac39817b9c3d6f0b1d68","slug":"10-year-old-boy-murdered-and-dead-body-stuffed-in-sack-and-thrown-away-in-ballia-2025-12-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Crime: 10 साल के बालक की हत्या कर शव बोरी में भरकर फेंका, इकलौते बेटे की मौत की खबर सुन बेहोश हुई मां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
UP Crime: 10 साल के बालक की हत्या कर शव बोरी में भरकर फेंका, इकलौते बेटे की मौत की खबर सुन बेहोश हुई मां
Mon, 01 Dec 2025 08:24 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 01 Dec 2025 08:24 PM IST
सार
Ballia News: बलिया जिले में रविवार की शाम को घर से गायब हुए बच्चे का शव सोमवार को बोरी में फेंका हुआ मिला। घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। उधर, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
बालक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के आमडारी गांव में 12 घंटे पहले घर से गायब यशवंत वर्मा (10) का शव सोमवार की सुबह घर से 200 मीटर दूर एक मकान के पीछे खेत में बोरी में मिला। चेहरा व सिर कीचड़ से सना हुआ था। परिजनों ने हत्या कर शव को बोरी में भरकर फेंकने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर एक मोबाइल और चप्पल मिला, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। एसपी ओमवीर सिंह, एएसपी कृपाशंकर, सीओ राकेश सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए। परिजनों को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
आमडारी गांव निवासी रामजी वर्मा खेती कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। पांच संतान में चार बेटी व सबसे छोटा बेटा यशवंत वर्मा कक्षा तीन में होली पथ स्कूल में पढ़ता था। रविवार देर शाम घर से गायब था। परिजनों ने समझा कि पास के गांव में आई बरात देखने गया होगा। काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर रात 10 बजे थाने पर जाकर गुमशुदगी की शिकायत दी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Mau News: बालू, नमक और पोटाश से बन रही नकली डीएपी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 100 बोरी के साथ चार गिरफ्तार
इधर, सोमवार सुबह मोहल्ले की महिलाएं खेत में काम करने जा रही थीं। रामजी वर्मा के घर से 200 मीटर दूर विरेंद्र वर्मा के घर के पीछे झाड़ियों के बीच बोरी में बच्चे की टांग देख चिल्लाने लगीं। आवाज सुन कर मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर कुछ देर में थाना प्रभारी फेफना विश्वदीप सिंह दलबल के साथ पहुंचे। घटना की जानकारी कर उच्चाधिकारियों को सूचना दी। फोरेंसिक टीम के आने के बाद बोरी से शव को बाहर निकाल कर गहनता से जांच कर साक्ष्य जुटाए गए।
बेहोश हो गई मां
इकलौते पुत्र की हत्या की खबर सुन मां सीमा देवी बेहोश हो गईं। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया। बहन सोमन, सोनी, मोनिका, खुशी भाई का शव देख बिलख रही थीं। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह मौके पर पहुंच घटना के बाबत परिजनों से बातचीत की। बताया कि प्रथम दृष्टयता हत्या का मामला लग रहा है। मामले के खुलासे के लिए ग्रामीणों से पूछताछ चल रही है। जल्द ही घटना का खुलासा होगा।
बेहोश हो गई मां
इकलौते पुत्र की हत्या की खबर सुन मां सीमा देवी बेहोश हो गईं। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया। बहन सोमन, सोनी, मोनिका, खुशी भाई का शव देख बिलख रही थीं। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह मौके पर पहुंच घटना के बाबत परिजनों से बातचीत की। बताया कि प्रथम दृष्टयता हत्या का मामला लग रहा है। मामले के खुलासे के लिए ग्रामीणों से पूछताछ चल रही है। जल्द ही घटना का खुलासा होगा।