{"_id":"6a9ede403c2cd76d680710a6","slug":"dfgsdf-grnoida-news-c-1-noi1095-4699131-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पिता की संपत्ति हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पिता की संपत्ति हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की बेटी ने पिता की संपत्ति हड़पने के लिए दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा किए जाने का आरोप लगाया है। इस मामले में कोर्ट के आदेश से सेक्टर-24 थाने में 9 लोगों समेत अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कुशीनगर निवासी रंजना मालवीय ने कोर्ट में अर्जी दी है कि उनके पिता सेक्टर-119 स्थित आम्रपाली प्लेटिनम सोसाइटी में रहते थे। उनके पास सेक्टर-66 में करीब सात करोड़ रुपये कीमत का भूखंड, सेक्टर-62 में दुकान और सोसाइटी में चार फ्लैट हैं।
आरोप है कि इन संपत्तियों पर कब्जे की नीयत से आरोपियों ने साजिश रची और पिता की बीमारी के दौरान उनसे कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराये गए और करीब 30 लाख रुपये भी लिए गए। 11 जुलाई 2024 को पिता की मौत के बाद उनकी मृत्यु प्रमाणपत्र में कथित तौर पर अनीता का नाम पत्नी के रूप में दर्ज कराया गया, जबकि उससे पहले तलाक हो चुका था। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है।