{"_id":"6a9ede4b066e1359400e934c","slug":"youth-from-phalawda-dies-of-electrocution-in-hapur-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113385-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फलावदा के युवक की हापुड़ में करंट लगने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फलावदा के युवक की हापुड़ में करंट लगने से हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। हापुड़ के धीरखेड़ा में रहकर मजदूरी करने वाले फलावदा निवासी राजपाल सैनी (29) की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। सोमवार को शव पैतृक गांव पहुंचा तो परिवार में मातम छा गया।परिजनों के अनुसार, फलावदा के मोहल्ला सैनियान निवासी राजपाल सैनी हापुड़ जनपद के धीरखेड़ा गांव में किराए के मकान में रहकर स्थानीय टाइटल्स फैक्टरी में मजदूरी करता था। रविवार देर शाम करीब आठ बजे राजपाल मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे से बाहर निकल रहा था। इसी दौरान मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद पड़ोसियों ने आनन-फानन में राजपाल को हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हालांकि, देर रात उपचार के दौरान राजपाल की मौत हो गई। सोमवार सुबह शव फलावदा स्थित घर पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मां-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। दोपहर में परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में कस्बे के भूला श्मशान घाट पर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
-- -- -- -- -- --