फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Crime dominated in the state: Omprakash

यूपी में अपराध का बोलबाला: ओमप्रकाश

Tue, 18 Aug 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Crime dominated in the state: Omprakash
मनियर। केंद्र एवं उत्तर प्रदेश की सरकार जनता के बुनियादी सवालों पर पूरी तरह से फेल है। चारों तरफ अपराध का बोलबाला है। महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं। यह सरकार जातिवाद को बढ़ावा दे रही है और द्वेष की भावना से कार्य कर रही है। ये बातें मनियर इंटर कॉलेज के मनोरंजन हाल में सोमवार की देर शाम हुई कांग्रेस की ब्लाक स्तरीय बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आम जन की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देशन और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर जनपद के हर ब्लॉक में बैठक की जा रही है। ब्लॉक अध्यक्ष सहित तीन लोगों का पैनल बनाकर प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजा जा रहा है। इसके बाद न्याय पंचायत स्तर और बूथ स्तर पर भी समिति की बैठक की जाएगी। इसी उद्देश्य से मनियर ब्लॉक की बैठक इंटर कालेज मे रखी गई थी। बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, सच्चिदानंद तिवारी, मनियर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामेश्वर सिंह ने संबोधित किया। इस मौके पर व्यास मुनि उपाध्याय, हरेंद्र सिंह, संजीव शुक्ला, बासुदेव पर्वत, अभिजीत पाठक, अनिल पांडेय, सुरेंद्र राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed