फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   cousin killed cousin with friend

चचेरे भाई ने दोस्त संग की चचेरे भाई की हत्या..

Sat, 29 Jan 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
cousin killed cousin with friend
बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के लोहटा गांव में 25 जनवरी की सुबह मुन्ना गुप्ता की हत्या कर उसका शव गेहूं के खेत में फेंकने वाला उसका ही चचेरा भाई और उसका दोस्त था। शुक्रवार की देर रात रामजीत बाबा मंदिर के पास से मुख्य दो आरोपियों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। जबकि मृतक की खास मौसी/चाची फरार चल रही है। इसके अलावा पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बाइक, चाकू, मोबाइल, तमंचा व कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन

शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने अपने कार्यालय में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों में अमित कुमार गुप्ता उर्फ गोलू गुप्ता पुत्र स्व राजकुमार गुप्ता निवासी बडागांव थाना मनियर, भरत गुप्ता पुत्र स्व राजकुमार गुप्ता निवासी बडागांव थाना मनियर, शिवकुमार राजभर पुत्र रूदल राजभर निवासी बडागांव थाना मनियर हैं। एएसपी ने बताया कि 25 जनवरी 2022 को थाना मनियर अंतर्गत ग्राम लोहटा में मुन्ना गुप्ता पुत्र विजय कुमार गुप्ता निवासी बड़ागांव थाना मनियर की हत्या कर उसका शव सुग्रीव सिंह पुत्र भुवनेश्वर सिंह के खेत में फेंक दिया था। इस मामले के खुलासे के लिए एसपी ने एसओजी टीम समेत पांच टीमों को गठित किया। जिसके बाद टीम ने शनिवार को तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और एक महिला समेत चारों के विरुद्घ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। वही अभी फरार चल रही है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचा, एक कारतूस, एक बाइक, मोबाइल, हत्या में प्रयुक्त चाकू व जैकेट बरामद किया।
विज्ञापन

पूछताछ में मुख्य अभियुक्त ने बताया कि मृतक मुन्ना गुप्ता ने एक जनवरी को भरत गुप्ता से ट्रैक्टर से जोताई को लेकर विवाद किया और मारपीट कर उनका पैर तोड़ दिया। जिसके बाद से मुन्ना गुप्ता की हत्या की योजना बनाई। 24 जनवरी को मृतक मुन्ना गुप्ता समय रात्रि करीब 8.25 बजे बड़ागांव बस स्टेशन पर उतरा। जहां पर मैं और मेरा दोस्त शिवकुमार राजभर पहले से मौजूद थे। हम दोनों शराब पिलाने के बहाने से उसे लोहटा दारू के ठेके पर ले गए और वहां से दारु खरीद कर पनीचा मार्ग स्थित बगिया मेें ले गए। जहां हम दोनों ने एक-एक पैक शराब पी और मुन्ना गुप्ता को चार-पांच पैक पिलाया। इसके बाद मैंने उसक ी हत्या कर दी। घटना के बाद वहां से भाग गये। जिस हिसाब से युवक की निर्मम तरीके से हत्या की गई थी, उससे पुलिस आशनाई मानकर छानबीन कर रही थी। एएसपी ने बताया कि हत्या करने वाला एवं मृतक दोनों मौसेरे व चचेरे भाई है। मृतक के पिता-माता व आरोपी के पिता-माता दोनों सगे भाई-बहन है। गिरफ्तार करने वाली टीम में मदन पटेल थानाध्यक्ष मनियर, संजय सरोज थानाध्यक्ष नगरा, प्रभारी एसओजी अजय यादव, हेड कां आलोक सिंह, हेड कां वेदप्रकाश दूबे, कां अनिल पटेल, कां राकेश यादव, कां विजय राय, कां कृष्ण कुमार सिंह, कां रोहित यादव, कां विनोद रघुवंशी, कां विकास सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed