फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cousin arrested for appearing in exam in place of someone

Ballia News: दूसरे के स्थान पर परीक्षा देता चचेरा भाई गिरफ्तार

Sat, 02 Mar 2024 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Cousin arrested for appearing in exam in place of someone
रसड़ा (बलिया)। क्षेत्र के नराक्ष चिलकहर स्थित यदुनंदन इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा में चचेरे भाई के साथ पर परीक्षा दे रहे युवक को बृहस्पतिवार को विद्यालय प्रशासन ने पकड़ लिया। प्रधानाचार्य की तहरीर पर देर रात रसड़ा कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यदुनंदन इंटर काॅलेज नराक्ष चिलकहर परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा हो रही थी। कक्ष संख्या एक में परीक्षार्थी अखिलेश सिंह निवासी औंदी के प्रवेश पत्र और आधार कार्ड का मिलान किया गया तो भिन्नता पाई गई। कड़ाई से पूछताछ की गई तो अखिलेश सिंह के स्थान पर मृत्युंजय सिंह पुत्र श्याम नारायण सिंह निवासी औंदी परीक्षा देते पाया गया। पूछताछ के बाद पता चला कि अखिलेश एसएससी की परीक्षा देने गया है। उसी के स्थान पर उसका चचेरा भाई मृत्युंजय सिंह परीक्षा दे रहा था। प्रधानाचार्य विजेंद्र यादव की तहरीर पर रसड़ा पुलिस ने दोनों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed