{"_id":"646669643d3fa886c808e89a","slug":"court-orders-case-filed-against-father-son-and-mother-ballia-news-c-20-1-211963-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: अदालत के आदेश पिता-पुत्र और मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: अदालत के आदेश पिता-पुत्र और मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
भीमपुरा। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी युवक सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक का चालान कर दिया। उभांव थाना क्षेत्र के जमुआंव निवासी शिवलोचन यादव की रिश्तेदारी युवती के गांव में थी।
शिवलोचन के लड़के को अपने रिश्तेदारी में आते जाते युवती से प्रेम हो गया। जिसके बाद आरोपी युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर कई सालों तक दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती ने छ: माह पूर्व शादी करने का दबाव बनाया आरोपी युवक ने तो पांच लाख रुपए व बाइक की मांग करने लगा तथा शादी न करने की धमकी देने लगा। इसके बाद पीड़िता ने अपनी फरियाद लेकर थाने पहुंची, लेकिन सुनवाई न होने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।
छह माह चली सुनवाई के बाद न्यायालय ने पुलिस को मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक बृजेश यादव, पिता शिवलोचन यादव व उसकी मां सुदामी देवी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।