फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Couple consumes poisonous substance husband dies takes horrific step in dispute wife is critical condition

UP: दंपती ने जहरीला पदार्थ खाया...पति की मौत, आपसी विवाद में उठाया खौफनाक कदम; पत्नी की हालत गंभीर

Fri, 28 Nov 2025 09:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 28 Nov 2025 09:43 PM IST
सार

Ballia News: दंपती के विषाक्त खाने के बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दाैरान पति की माैत हो गई, वहीं पत्नी को रेफ कर दिया गया।

विज्ञापन
Couple consumes poisonous substance husband dies takes horrific step in dispute wife is critical condition
बलिया में एक की माैत। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UP News: बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के पशुहारी गांव में पति-पत्नी के आपसी विवाद के बाद दोनों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत खराब होने पर पति की मौत हो गई और पत्नी की हालत गंभीर बनी है। मऊ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


पशुहारी गांव निवासी 29 वर्षीय सूरज राजभर शाम को शराब के नशे में घर पहुंचा तो पत्नी शशि (28) ने शराब पीने से मना किया। इससे नाराज होकर बैगन में डालने वाला कीटनाशक खाकर आत्महत्या की धमकी देने लगा। पत्नी व ससुर के समझाने के बाद भी नहीं माना। उसने कीटनाशक घोलकर पी लिया। 
विज्ञापन


इसके बाद पत्नी ने भी कीटनाशक पी लिया। हालत खराब होने पर परिजन पड़ोसियों की मदद से सीएचसी सीयर ले गए। वहां हालत गम्भीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों की हालत गंभीर देख परिजन इलाज के लिए मऊ ले जाने लगे। रास्ते में सूरज की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों में मचा कोहराम

पत्नी शशि का इलाज मऊ के निजी अस्पताल में चल रहा है। सूरज की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार शुक्रवार को परिजनों ने कर दिया। इस संबंध में उभांव थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि इस बाबत कोई शिकायत नहीं मिली है।

दो बाइक की टक्कर में एक की मौत
सुखपुरा थाना क्षेत्र के बोडिया माया ब्रह्म बाबा के पास शुक्रवार को दो बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई। एक बाइक सवार मिथलेश सिंह 40 वर्ष निवासी अपाइल की मौत हो गई। वहीं, दूसरे बाइक सवार सनी राजभर (32) व कन्हैया राजभर (30) निवासी भरखरा गंभीर रूप घायल हो गए। दूसरी बाइक सवार अज्ञात युवक भी घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed