फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Councilors started a fast regarding their demands

Ballia News: मांगों को लेकर सभासदों ने शुरू किया अनशन

Sun, 02 Feb 2025 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Councilors started a fast regarding their demands
बलिया। जनसमस्याओं और 11 सूत्रीय मांगों काे लेकर शनिवार को सभासदों ने शहीद पार्क चौक स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। इसमें मऊ जिले के सभासदों ने भी भागीदारी की। इसके पूर्व सभासदों ने नपा के अधिशासी अधिकारी को मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

मांग पत्र में शहर में जलनिकासी के लिए वर्षों से टूटी नालियों की मरम्मत कराने, बोर्ड के माध्यम से पास 15वें वित्त के प्रस्ताव शामिल करने, सेनेटरी गलियों की सफाई, शहर में समुचित प्रकाश के लिए नई स्ट्रीट लाइटें लगाने एवं पुराने की मरम्मत कराने, जर्जर सड़कों की मरम्मत एवं टूटे क्रॉसडेन को बनवाने, शुद्ध पेयजल हेतु सभी जगह मरम्मत कराने एवं नई पाइप लाइन बिछाने, डोर टू डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था करने की मांग है।
विज्ञापन

इसके अलावा ददरी मेला 2023-24 एवं 2024-25 सहित सभी मदों के एक वर्ष के आय-व्यय का पूरा ब्योरा बोर्ड फंड को उपलब्ध कराने, जन्म-मृत्यु एवं नामांतरण के लिए समय सीमा तय करने, अतिक्रमण हटाए जाने के नाम रेहड़ी-पटरी, फल व सब्जी विक्रेता एवं अन्य व्यापारियों से धन उगाई एवं उनको प्रताड़ित नहीं करने एवं उनके विस्थापन की व्यवस्था करने और वार्ड नंबर एक के आंबेडकर नगर से मछली बाजार को हटाने आदि की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रमिक अनशन पर सभासद अमित कुमार दुबे, सुमित मिश्रा गोलू, प्रेरक गुप्ता गौरव, सूरज तिवारी, ललित चौधरी, यशवंत सिंह, अखिलेश सिंह, धर्म भारती, अशोक सिंह मुटूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed