फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Councilors open front against chairman, submitted memorandum

सभासदों ने चेयरमैन के खिलाफ खोला मोर्चा, सौंपा ज्ञापन

Sun, 18 Oct 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Councilors open front against chairman, submitted memorandum
बलिया। नगर पंचायत चितबड़ागांव के सभासदों ने निकाय के प्रभारी अधिकारी व सीडीओ विपिन जैन को शनिवार को ज्ञापन सौंप कर अध्यक्ष केशरी नंदन त्रिपाठी द्वारा किए गए वित्तीय अनियमितता की जांच कराने व मनमानी पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में सभासदों ने उल्लेख किया है कि चेयरमैन बोर्ड की बैठक अवकाश के दिन बुलाने के साथ ही फर्जी बिलों को भुगतान के लिए पारित करने का ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा पर दबाव बना रहे हैं। प्रभारी अधिकारी को दिए ज्ञापन में सभासदों ने जिक्र किया है कि पिछले कुछ समय से नगर पंचायत चितबड़ागांव की माली हालत बहुत ही खराब हो चुकी है। बावजूद इसके अध्यक्ष अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। सभासदों ने प्रभारी अधिकारी से शिकायत की कि अध्यक्ष द्वारा मनमाने तरीके से फर्जी बिलों के भुगतान के लिए अधिशासी अधिकारी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन

आरोप लगाया है कि चूना, मैलॉथियान, एंटी लारवा जैसी अन्य कीटनाशनक दवाओं को बाजार से अधिक मूल्य पर अध्यक्ष क्रय करा रहे हैं और उनके भुगतान के लिए ईओ पर लगातार दबाव बनाए रहते हैं। जिससे नगर पंचायत को राजस्व की बड़ी क्षति हो रही है। सभासदों ने आरोप लगाया है कि मैन पावर की आपूर्ति के लिए अपने चहेती कंपनी को ठेका दिलाने के लिए भी अनैतिक दबाव बनाए हुए हैं। सभासदों ने मामले की जांच करा कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सभासद राजेंद्र, ज्ञान प्रकाश सिंह, सीताराम चौरसिया, मंजू सिंह, विजय शंकर गुप्ता, अनीता, राजसा देवी, अमित कुमार वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed