फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   councilors against EO and chairman in ballia threatened hunger strike matter related to corruption

UP : बलिया में सभासदों ने ईओ व अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा, अनशन की दी चेतावनी; भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला

Thu, 30 Jan 2025 06:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 30 Jan 2025 06:49 PM IST
सार

पत्रकारवार्ता में सभासदों ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं को लेकर कई बार पत्राचार किए गए लेकिन कोई जवाब नहीं मिलता। आरोप लगाया कि नगर पालिका में ईओ और अध्यक्ष मिलकर भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

विज्ञापन
councilors against EO and chairman in ballia threatened hunger strike matter related to corruption
पत्रकारवार्ता में सभासदों ने बताईं अपनी समस्याएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर पालिका के सभासदों ने नपा अध्यक्ष और ईओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को नगर पालिका के सभागार में बैठक कर इसका एलान भी कर दिया है। चेताया कि एक फरवरी से चौक शहीद पार्क स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष अध्यक्ष और ईओ के भ्रष्टाचार के विरोध में अनशन करेंगे।

विज्ञापन




सभासदों ने 15वां वित्त, सेनेट्री गलियों की सफाई एवं अतिक्रमण मुक्त कराने, ददरी मेला के आय-व्यय का समस्त ब्योरो देने, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शुरु कराने समेत 12 सूत्री मांगों का अध्यक्ष और ईओ अनदेखी करने का आरोप लगाया है। कहा कि ईओ और अध्यक्ष भ्रष्टाचार में संलिप्त है।
विज्ञापन


सभासदों ने कहा कि वार्डों में मूलभूत सुविधाओं की बहाली, साफ-सफाई और विकास कार्यों को प्राथमिकता पर कराने का बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव भी पारित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत कई बार अध्यक्ष संत कुमार ऊर्फ मिठाई लाल व अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार को अवगत कराने के बाद मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बैठक में सभासदों ने कहा कि इसके पूर्व नाै सितंबर, 2024 को मांग पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी को अवगत कराया था। समाधान की गुजारिश की गई थी, उस पर भी आश्वासन के अलावा कुछ हासिल नहीं हुआ।


इसके बावजूद 22 जनवरी को जिलाधिकारी को स्मरण पत्र देकर जनहित में नगर के वार्डों में कार्य कराने की मांग की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस अवसर पर अमित कुमार दूबे, यशवंत सिंह, अन्नया यादव, अशोक सिंह, रंजना देवी, शबनम निसार, मुकेश यादव, सूरत तिवारी, प्रेरक गुप्ता, पवन गुप्ता, ददन यादव, सुमित मिश्रा, ललित चौधरी, जितेंद्र शाह, बब्लू गोंड, दिलशाद, रवि वर्मा, गीता देवी, धर्म भारती, अखिलेश सिंह झींगन, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed