{"_id":"684c790cdeb1d158e00dd5fb","slug":"councillor-representative-accused-of-spreading-misleading-information-ballia-news-c-190-1-bal1001-141906-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सभासद प्रतिनिधि पर भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सभासद प्रतिनिधि पर भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप
विज्ञापन
बांसडीह। फेसबुक आईडी पर नगर पंचायत में विकास के लिए 70 करोड़ रुपये आने की पोस्ट की गई है। इसको नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने भ्रामक बताते हुए नगर पंचायत के वार्ड दो के सभासद प्रतिनिधि के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र दिया है।
शिकायती पत्र में नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि उनके अब तक के कार्यकाल में कुल 4.11 करोड़ रुपये ही विभिन्न मदों में विकास कार्य के लिए आवंटित हुए हैं। इसके बावजूद उक्त व्यक्ति ने फेसबुक आईडी के माध्यम से आम जनमानस में भ्रम फैलाते हुए यह बताया कि नगर पंचायत के विकास के लिए 70 करोड़ रुपये शासन से मिले हैं। इसमें नगर पंचायत अध्यक्ष की ओर से भ्रष्टाचार किया गया है।
इस पोस्ट से जहां एक तरफ मेरी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है। वहीं, इससे जान माल का भी खतरा उत्पन्न हो गया है। इस प्रकरण को लेकर फेसबुक पर भी काफी विवादास्पद टिप्पणियों की बौछार हो रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष के शिकायती पत्र पर पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि इस पोस्ट की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।