फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Council schools in poor shape.

स्कूल चलाने की व्यवस्था तो करा लेते

Sat, 02 Apr 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 02 Apr 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
Council schools in poor shape.
परिषदीय विद्यालयों की हालत खस्ता।
जनपद में शनिवार को प्राथमिक विद्यालयों में घंटी बजी और अपनी-अपनी कक्षाओं में छात्र पहुंच गए। नए कक्षाओं में पहुंचे छात्रों की चमक देखने लायक थी। लेकिन बेलहरी शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर पर शनिवार को भी ताला लटकता रहा। आपको याद दिला दें यह वहीं स्कूल है जहां पिछले दिनों मिड डे मील खाने के बाद 139 बच्चे बीमार पड़ गए थे।
विज्ञापन


इस मामले में बीएसए ने तत्काल प्रभाव से प्रधानाध्यापिका सहित चार शिक्षक को निलंबित करने के साथ ही तीन रसोइयों और एक प्रेरक को कार्य मुक्त कर दिया था। विभागीय कार्यवाही के विरोध में शिक्षकों के आंदोलन ने भी तूल पकड़ लिया और बीएसए को आखिरकार शुक्रवार को निलंबित शिक्षकों को बहाल करना पड़ा। इस मुद़दे को लेकर शिक्षकों की हड़ताल ही वजह से शुक्र वार को अधिकतर स्कूल नहीं खुले और जो खुले भी वहां छात्र नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


बेलहरी ब्लॉक  के बहादुरपुर प्राथमिक विद्यालय पर एमडीएम के तहत बना खाना खाकर 139 छात्रों की तबियत खराब हो गई थी। इसके चलते स्कूल के बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती भी कराना पड़ा था। इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राकेश सिंह ने आनन-फानन में प्रधानाध्यापक सहित चार शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जबकि तीन रसोइया और एक प्रेरक को बर्खास्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन शिक्षकों की हड़ताल की वजह से शिक्षकों का निलंबन वापस लेकर उन्हें दूसरे विद्यालयों पर संबद्ध कर दिया। लेकिन इस मामले में अबतक रसोइया और प्रेरक के विरुद्घ जांच चल रही है। इसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला कि एमडीएम का भोजन जहरीला कैसे हुआ ? हालांकि प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर में अब भी स्थिति सामान्य नहीं हुई है। शनिवार को मुख्य गेट पर ताला लटकता रहा। करीब एक पखवाडे़ से लंबे समय से बच्चों की पढ़ाई बाधित है। ऐसे में अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर काफी परेशान हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed