फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   corona vaccine in ballia

आज 300 स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगी कोरोना वैक्सीन

Fri, 15 Jan 2021 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
corona vaccine in ballia
जिला अस्पताल परिसर स्थित आरटीपीसीआर लैब का औचक निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों से बातचीत करते जिल - फोटो : BALLIA
बलिया। जनपद में कोरोना वैक्सीन की पहली खेप में 11930 डोज पहुंच गई है। जनपद में जिला महिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में शनिवार को टीकाकरण का शुभारंभ किया जाएगा। पहले दिन तीनों केंद्रों पर 100-100 लोगों को टीकाकरण होगा। इसके लिए स्वास्थ्य, पुलिस व जिला प्रशासन के नोडल अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रथम चरण में जनपद के 10419 स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण के लिए चयनित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की तैयारी पूरी है। जनपद में कोल्ड चेन व्यवस्थित करने के लिए चार फ्रीजर मिले हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस सुरक्षा के साथ आजमगढ़ मंडलीय वैक्सीन स्टोर से वैक्सीन जनपद के स्टोर में पहुंच गई है। यहां से सभी टीकाकरण केंद्रो तक भी वैक्सीन पहुंचा दी गई है। जनपद में टीकाकरण को सफल बनाने के लिए नौ नोडल अधिकारी बनाए गए हैं, जो अपने केंद्रों पर पूरी जिम्मेदारी के साथ टीकाकरण का शुभारंभ कराएंगे। सीएमओ ने बताया कि शासन द्वारा जनपद के लिए कोविड-19 टीके की 20490 डोज आवंटित की गई है। शासन की गाइडलाइन के मुताबिक तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रथम चरण में सरकारी व निजी डाक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, वार्ड ब्वाय, एएनएम, फार्मासिस्ट व अन्य हेल्थवर्कर का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रत्येेक केंद्र पर होंगे तीन कक्ष
बलिया। सीएमओ ने बताया कि टीकाकरण के लिए सीएचसी व पीएचसी को चिह्नित किया गया है। प्रत्येक केंद्र पर तीन कमरे होंगे। इसमें प्रतीक्षालय, टीकाकरण एवं निगरानी कक्ष के रूप में प्रयोग किया जाएगा। इसके अलावा लॉजिस्टिक, हबकटर, पार्टीशन, स्क्रीन, एनाफाईलेक्सीस कीट, लाल व पीला बैग तथा कचरे के लिए थैला तथा ब्लू पंचर प्रूफ कंटेनर रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपशिष्ट को डिस्पोज की व्यवस्था
बलिया। सीएमओ ने बताया कि अपशिष्ट को एवीडी के माध्यम से मुख्यालय पर लाया जाएगा और बीएमडब्लू की गाड़ी आने पर उसे दे दिया जाएगा। बीएमडब्लू की गाड़ी नहीं आने पर गहरा गड्ढा खोदकर सभी अपशिष्ट को डिस्पोज किया जाएगा।
कोल्डचेन प्वाइंटस पर सीसीटीवी कैमरे से हगी निगरानी
बलिया। सीएमओ ने बताया कि जनपद के समस्त चिह्नित कोल्डचेन प्वाइंटस सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसमें कम से कम 15 दिन का डाटा सुरक्षित रखा जाएगा। इसके अलावा वीडियो रिकार्डिंग भी की जाएगी।
- कुल वेनीफिसरी- 10419
- सरकारी संस्थान- 9239
- प्राइवेट संस्थान- 1180
- कुल अपलोड की संख्या- 10051
- सेंट्रल हेल्थ केयर वर्कर- 11
- फ्रंट लाइन वर्कर- 1736
- वैक्सीनेशन के लिए एडी सिरिंज - 682000
- वैक्सीन कैरियर- 389
---------------
कोल्डचेन...
-कोल्डचेन प्वाइंट की संख्या- 19
-आईएलआर- 41
- डीप फ्रिजर- 45
- कोविड कार्य के लिए प्राप्त बड़ी आईएलआर- 04
-------------------------
जिले में 17 केंद्रों पर होगा टीकाकरण
बलिया। जनपद में 17 केंद्रों को जिला प्रशासन व स्वास्थ्य महकमा द्वारा चयनित किया गया है। इसमें बैरिया, बांसडीह, बेरूआरबारी, दुबहड़, गड़वार, हनुमानगंज, मनियर, मुरलीछपरा, नगरा, नवानगर, पंदह, रसड़ा, रेवती, सीयर, सोहाव, सोनवानी, जिला महिला चिकित्सालय हैं। पहले चरण में जिला महिला चिकित्सालय, सीएचसी रसड़ा व सिकंदरपुर में शुक्रवार को टीकाकरण का शुभारंभ होगा।

-----------------------------
पीएचसी बघुड़ी पहुंची कोरोना की वैक्सीन
सिकंदरपुर। कोरोना वैक्सीन की पहली खेप शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघुड़ी पर पहुंची। इस दौरान चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच स्पेशल रूम में वैक्सीन रखी गई है। यहां किसी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed