फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Corona's special vaccination campaign will run in the district from today

जिले में आज से चलेगा कोरोना का विशेष टीकाकरण अभियान

Wed, 07 Apr 2021 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Corona's special vaccination campaign will run in the district from today
दुबहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड-19 का टीका लगाने के लिए पहुंचे लोग। - फोटो : BALLIA
बलिया। कोविड-19 टीकाकरण का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने लिए सरकार प्रत्येक स्तर पर प्रयास कर रही है। जिले में एक अप्रैल से 45 साल से ऊपर के उम्र के व्यक्ति को टीकाकरण कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। साथ ही साथ अब सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को छोड़ शेष सभी दिनों में टीकाकरण किया जा रहा है। अब सरकार ने एक कदम आगे बढ़ते हुए आठ अप्रैल से 23 अप्रैल तक अलग-अलग दिनों में अलग अलग संगठन के लोगों का टीकाकरण कराए जाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने बताया कि मिशन निदेशक एनएचएम ने पत्र भेजकर विशेष समूह के अंतर्गत 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए अप्रैल माह में कोविड-19 टीकाकरण कराए जाने का निर्देश दिया है। इसके क्रम में 8 और 9 अप्रैल को पत्रकार एवं मीडिया से संबंधित व्यक्ति एवं खुदरा एवं बड़े दुकानदार, 10 अप्रैल को बैंक एवं बीमा कर्मचारी, 12 और 14 अप्रैल को स्कूल एवं कॉलेज के शिक्षक, 15 और 16 अप्रैल को ऑटो रिक्शा, बस, टैक्सी ड्राइवर, फेरीवाले एवं निर्माण कर्मचारी, 17 और 19 अप्रैल को अन्य सरकारी अधिकारी/कर्मचारी फ्रंटलाइन वर्कर को छोड़कर, 20 और 21 अप्रैल को न्यायपालिका के कर्मचारी एवं वकील के साथ ही 22 और 23 अप्रैल को निजी कार्यालयों के कर्मचारियों का टीकाकरण जनपद के सभी 76 टीकाकरण केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। इसको लेकर विभाग द्वारा संबंधित समूह एवं यूनियन के प्रतिनिधियों से सहयोग के लिए वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed