फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   corona in ballia

टीकाकरण के लिए घर-घर पहुंचेगी ‘बुलावा पर्ची’

Wed, 16 Jun 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
corona in ballia
बलिया। कोविड टीकाकरण की रफ्तार में तेजी लाने के लिए सरकार हरसंभव कोशिश में जुटी है। जिसके तहत अब जुलाई महीने से घर के करीब ही केंद्र बनाकर लोगों के टीकाकरण की तैयारी में है। इसके लिए लोगों को बाकायदा बुलावा पर्ची भेजी जाएगी जैसे लोकसभा-विधानसभा व अन्य चुनाव में मतदान के लिए भेजी जाती है। जिसमें टीकाकरण की तिथि और स्थान का उल्लेख होगा।
विज्ञापन

इसमें ग्राम प्रधान, लेखपाल, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, पंचायत सेक्रेटरी और युवक मंगल दल, महिला मंगल दल का भी सहयोग लिया जाएगा। समुदाय के सहयोग से ही प्रदेश में जुलाई से हर रोज 10 लाख से अधिक लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन

इसकी जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जून माह में करीब एक करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य है। जिस रफ्तार से टीकाकरण हो रहा है, उससे प्रतीत होता है कि लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विकास खंड तथा शहरी क्षेत्र में शहरी निकाय को इकाई के रूप में लेकर कार्ययोजना बनानी है। इन इकाइयों को क्लस्टर्स में इस तरह से विभाजित किया जाएगा, ताकि एक माह के अंदर टीकाकरण टीमें सभी क्लस्टर्स में पहुंच जाए। क्लस्टर चल टीमों के द्वारा टीकाकरण के अतिरिक्त अस्पतालों, आरोग्य व स्वास्थ्य केन्द्रों एवं अन्य भवनों पर स्थिर टीकाकरण केन्द्रों के माध्यम से भी टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
हर राजस्व ग्राम में गठित होगी मोबिलाइजेशन टीम
बलिया। क्लस्टर में टीकाकरण के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए हर राजस्व ग्राम में मोबीलाइजेशन टीम बनेगी। जिसमें ग्राम प्रधान, लेखपाल, आशा-आंगनबाड़ी, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, पंचायत सेक्रेटरी और युवक मंगल दल, महिला मंगल दल के सदस्य शामिल होंगे। इनका काम टीकाकरण को लेकर बनी संशय की स्थिति को दूर करना और टीकाकरण के लिए प्रेरित करना होगा।

---------------------
प्रतिकूल परिस्थिति के लिए होगी क्यूआरटी टीम
बलिया। क्लस्टर में टीकाकरण के दौरान किसी प्रकार की प्रतिकूल घटना के प्रबंधन के लिए दो क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) लगायी जाएंगी। इन दो टीमों के समूह को क्लस्टर रेस्पांस टीम (सीआरटी) कहा जाएगा। टीम के पास वाहन की व्यवस्था होगी और जरूरी दवाएं भी मौजूद होंगी। टीकाकरण के बाद व्यक्ति में किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में 108 एम्बुलेंस को तत्काल बुलाया जाएगा और संबंधित को ब्लाक स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया जाएगा।
-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed