{"_id":"60a7d5ba8ebc3eae725c833f","slug":"corona-cerfew-fail-in-ballia-ballia-news-vns590633617","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की सख्ती के बावजूद बेअसर हुआ कोरोना कर्फ्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की सख्ती के बावजूद बेअसर हुआ कोरोना कर्फ्यू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। सरकार द्वारा कोरोना कर्फ्यू की मियाद 24 मई तक बढ़ाए जाने के बावजूद लोगों में इसका असर नहीं दिख रहा है। आलम यह है कि लोगबाग सामान्य दिनों की तरह सड़कों और बाजारों में चहल कदमी कर रहे है। शुक्रवार को कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने कराने के लिए क्षेत्राधिकारी दल-बल के साथ नगर की सड़कों पर चक्रमण करते रहे, लेकिन पुलिस के काफिले के जाने बाद बाजार में दुकानों की स्थिति पूर्ववत नजर आई। हालांकि बीते दो दिनों में जिले में संक्रमण की दर में कमी दर्ज की गई है, बावजूद इसके पहल के हालात से लोग नसीहत लेने को तैयार नहीं दिख रहे।
कोरोना संक्रमण पर काबू के लिए प्रदेश सरकार कोरोना कर्फ्यू की अवधि में बढ़ोत्तरी कर रही है। ताकि कोरोना संक्रमण की चेन को प्रभावी तरीके से तोड़ा सकें। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी प्रकार की दुकानों को बंद करने का निर्देश जारी किया गया है। साथ ही कर्फ्यू के दौरान बेवजह बाहर निकलने पर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया गया है। लेकिन पिछले एक पखवारा से लागू इस आदेश का असर अभी शहर में नहीं दिख रहा। शुक्रवार को सीओ सिटी विक्रमजीत सिंह जब नगर की सड़कों पर निकलें तो बाजार का नाजार देख अवाक रह गए। इस दौरान उनके हमराहियों ने दुकानदारों से दुकान बंद करने की अपील की। कुछ ने तो पुलिस को देखते ही शटर डाउन कर लिया, लेकिन जैसे ही पुलिस का काफिला आगे बढ़ा फिर दुकानें खोलकर मनमानी करने लगें।
बेकाबू होते जा रहे कोरोना संक्रमण को मात देने और प्रतिदिन मिल रहे संक्रमित मरीजों की संख्या को कम करने के लिए सरकार की ओर से लगाए गए कोरोना कर्फ्यू के दौरान बाजारों में बेतहाशा भीड़ देखने को मिल रही है। शुक्रवार को तो बाजार में इस कदर भीड़ रही कि सोशल डिस्टेंसिंग भी तार-तार हो गया। कमोवेश यही स्थिति शहर के हर मार्गों पर रही। आलम यह रहा कि बाजार में जरुरी सेवाओं के अलावा अन्य दुकानें भी खुली रही और लोग खरीदारी करते रहे। कोई दुकान का पिछला दरवाजा खोलकर तो कोई दुकान के बाहर ताला बंद कर बगल के गेट या खिड़की खोलकर सामानों को बेचता रहा। नगर के स्टेशन रोड से लेकर चौक शहीद पार्क, लोहापट्टी, गुदरीबाजार, बड़ा गड़हा, सिनेमा रोड, आर्यसमाज रोड, कासिम बाजार, विशुनीपुर आदि स्थानों पर लोगों की काफी भीड़ रही। हालांकि दोपहर बाद पुलिस ने बाजारों में चक्रमण किया और खुली दुकानों को बंद कराते हुए दुकानदारों को चेताया। इसके अलावा अनावश्यक घरों से निकले लोगों को फटकार लगाते हुए घरों में जाने को कहा।
विज्ञापन
-----------
मास्क नहीं लगाने पर 41 का काटा चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने और कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी नगर विक्रमजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस पूरी तरह फार्म में दिखी और कई दुकानदारों को जहां चेतावनी दी वहीं बिना मॉस्क पहले लोगों को चालान भी काटा। पुलिस ने वाहन संचालकों को चेताया कि अगर मानक से अधिक सवारी बैठाई तो खैर नहीं। पुलिस ने 41 बिना मास्क और 21 वाहनों का ई चालान किया। इस बाबत सीओ नगर विक्रमजीत सिंह ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
----------------