{"_id":"5f0ddb7b8ebc3e63547314ba","slug":"corona-bulletin-being-released-a-day-later-ballia-news-vns535802670","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन बाद जारी की जा रही कोरोना बुलेटिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन बाद जारी की जा रही कोरोना बुलेटिन
विज्ञापन
बलिया। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही मरीजों को समय से भर्ती कर पाना प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती साबित हो रही है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि कोरोना बुलेटिन भी एक दिन बाद जारी की जा रही है। आलम ये है कि आज की रिपोर्ट कल और कल की रिपोर्ट अगले दिन जारी की जा रही है। जबकि रिपोर्ट प्रतिदिन शाम को आ जाती है।
स्वास्थ्य विभाग के सूत्र बताते हैं कि रिपोर्ट प्रतिदिन शाम तक आ जाती है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग आज की रिपोर्ट कल और कल की रिपोर्ट अगले दिन जारी करता है। रविवार की शाम 25 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, लेकिन जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मात्र छह लोगों को पॉजिटिव बताकर बुलेटिन जारी किया गया। शेष 19 लोगों की रिपोर्ट रोक दी गई। सोमवार को 47 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, लेकिन जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा केवल 25 लोगों की सूची जारी की गई। 22 लोगों की सूची रोक दी गई। इस प्रकार रविवार और सोमवार मिलाकर 44 लोगों की बुलेटिन जारी की गई। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों की मानें तो ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि जिले में कोरोना की सैंपलिंग और कोविड-19 मरीजों को लाने के लिए मात्र 10 एंबुलेंस ही हैं। इसमें से पांच सैंपलिंग और पांच मरीजों को लाने में लगी हैं। एक साथ अधिक मरीजों की घोषणा के बाद उन्हें अस्पताल लाने के लिए दबाव बढ़ जा रहा है, इसलिए रिपोर्ट रोक-रोक कर जारी की जा रही है। हालांकि इसे लेकर जब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने इसे सिरे से नकार दिया और कहा कि जो भी रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है उसे जारी किया जा रहा है।