फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Controversy over lashing out at the girl, two sides clashed with swords PAC deployed in the village

Ballia news: युवती पर फब्तियां कसने को लेकर विवाद, दो पक्ष तलवार लेकर भिड़े, गांव में पीएसी तैनात

Wed, 01 Feb 2023 02:54 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 01 Feb 2023 02:54 PM IST
सार

हल्दी थाना क्षेत्र के मुढ़ाडीह ग्राम पंचायत का पुरवा गायघाट में मंगलवार की शाम गांव के ही एक युवक ने अपने ही गांव की लड़की पर फब्तियां कसी तो उसके भाई ने सुन लिया और लड़के की पिटाई कर दी। कुछ देर बाद दोनों तरफ से मारपीट हुई। घटाना की सूचना मिलने ही क्षेत्राधिकारी बैरिया, थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए।

विज्ञापन
Controversy over lashing out at the girl, two sides clashed with swords PAC deployed in the village
युवती पर फब्तियां कसने को लेकर विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया में थाना क्षेत्र के गायघाट गांव में मंगलवार की देर शाम फब्तियां कसने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान तलवार आदि धारदार हथियार का खुल कर प्रयोग हुआ। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। रात में ही क्षेत्राधिकारी बैरिया समेत पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीएससी तैनात की गई है।

विज्ञापन

हल्दी थाना क्षेत्र के मुढ़ाडीह ग्राम पंचायत का पुरवा गायघाट में मंगलवार की शाम गांव के ही एक युवक ने अपने ही गांव की लड़की पर फब्तियां कसी तो उसके भाई ने सुन लिया और लड़के की पिटाई कर दी। कुछ देर बाद दोनों तरफ से मारपीट हुई। घटाना की सूचना मिलने ही क्षेत्राधिकारी बैरिया, थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए। इस मामले में पुलिस ने नेहा खातून पुत्री मुहम्मद निजामुद्दीन की तहरीर पर गांव के ही बुआ राजभर, सुगंध पांडेय,धीरेश पान्डेय व निरहु पान्डेय के खिलाफ मुकदमा  दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उच्चाधिकारियों ने दो समुदायों के बीच विवाद होने के कारण पीएससी तैनात की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed