फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Control the population by adopting family planning

परिवार नियोजन अपना कर जनसंख्या पर करें नियंत्रण, तरक्की को मिलेगा आमंत्रण

Sat, 11 Jul 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Control the population by adopting family planning
बलिया सीएमओ आवास स्थित कैंप कार्यालय पर विश्व जनसंख्या दिवस को लेकर बैठक करते एसीएमओ डॉ वीरेंद्? - फोटो : BALLIA
विश्व जनसंख्या दिवस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कैंप कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी/परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि विश्व में बढ़ती जनसंख्या के दृष्टिगत जन समुदाय को परिवार नियोजन एवं उसकी सेवाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को यूएनडीपी द्वारा 1989 में प्रथम बार मनाया गया था।
विज्ञापन

कम समय में गर्भ धारण करने से महिला के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। यह मातृ और शिशु मृत्यु दर का प्रमुख कारण भी है। उन्होंने बताया कि जनसंख्या स्थिरता पखवारा आज शुरू किया गया है, जो 31 जुलाई तक मनाया जाएगा। इस दौरान शहर एवं ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर अंतरा, छाया, कंडोम, माला एन, पीपीआईयूसीडी, इंटरवल आयूसीडी की सेवाएं प्रदान की जाएंगी। विभिन्न प्रचार-प्रसार साधनों के माध्यम से उचित उम्र पर विवाह, बच्चों के जन्म में अंतर रखने, प्रसव पश्चात परिवार नियोजन की सेवाएं, परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी, गर्भ समापन पश्चात परिवार नियोजन की सेवाओं के संदर्भ में व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. वीरेंद्र ने बताया कि पिछले वर्ष विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के दौरान जिले में 79 महिलाओं ने नसबंदी कराई। जिले में पुरुष नसबंदी के लिए लाभार्थी को 3000 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है। महिला नसबंदी के लिए लाभार्थी को 2000 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है। वहीं प्रसव के पश्चात नसबंदी के लिए महिला लाभार्थी को 3000 रुपये दिए जाते हैं। अस्थाई विधियों में प्रसव पश्चात आईयूसीडी एवं गर्भपात उपरांत आईयूसीडी जिसको सरल भाषा मे कॉपर-टी कहा जाता है के लिए लाभार्थी को 300 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed