फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Construction of three farmers welfare centers is stuck due to lack of Pisces

जमीन के अभाव में अटका है तीन किसान कल्याण केंद्रों का निर्माण

Fri, 29 Apr 2022 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Construction of three farmers welfare centers is stuck due to lack of Pisces
बलिया। जिले में तीन किसान कल्याण केंद्रों के निर्माण के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। इसमें एक के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है लेकिन दो दो केंद्रों के निर्माण के लिए अभी जमीन नहीं मिल पाई है। इसके चलते 240.42 लाख रुपये का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत और उन्हें नई तकनीकों से पूरी तरह से अपडेट करने को लेकर शासन ने वर्ष 2019 में एक छत के नीचे सारी सुविधायें प्रदान करने के लिए किसान कल्याण केंद्रों के निर्माण कराने का निर्णय लिया। इसके बनने के बाद किसानों को जिला मुख्यालय तक खाद बीज के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। हर माह किसानों की बैठक हो सकेगी और प्रशिक्षण की भी सुविधा मिलेगी। खाद, बीज, यंत्र व अन्य सामानों की खरीद के लिए पंजीकरण भी कराया जा सकेगा। इसके तहत शासन ने अलग-अलग वर्षों में कुल नौ किसान कल्याण केंद्र आवंटित किए। वर्ष 2021-22 में पंदह ब्लॉक के लिए आंवटित किसान कल्याण केंद्र का निर्माण शुरू नहीं हो सका। यहां ग्राम सभा की जमीन पर पौधे लगे होने के कारण जगह नहीं मिल पाई। अब कृषि विभाग ने ब्लॉक क्षेत्र के विशहर गांव में जमीन की तलाश ली है। यहां जल्द ही काम शुरू होगा। इसके अलावा वर्ष 2021-22 रेवती, दुबहर व बेरुआरबारी में एक-एक किसान कल्याण केंद्र निर्माण की स्वीकृति मिली थी। दुबहर ब्लॉक के लिए आवंटित किसान कल्याण केंद्र के निर्माण के लिए ब्लॉक क्षेत्र के सरयां गांव में जमीन चिह्नित किया गया लेकिन बेरुआरबारी व रेवती ब्लॉक के गांवों में अभी भी जमीन की तलाश में कृषि विभाग जुटा है। एक किसान कल्याण केंद्र के निर्माण के लिए 80.14 लाख की धनराशि निर्धारित है। तीन किसान कल्याण केंद्रों का निर्माण नहीं होने से कुल 240.42 लाख की धनराशि डंप पड़ी है।
विज्ञापन

तीन वर्षों में स्वीकृत हुए नौ किसान कल्याण केंद्र
2019-20- बांसडीह, सोहांव व नगरा
2020-21- पंदह, नवानगर व सीयर
2021-22- दुबहड़, बेरुआरबारी व रेवती
पिछले वर्ष में पंदह ब्लॉक के लिए आवंटित किसान कल्याण केंद्र के लिए जमीन का चयन किया गया था लेकिन खाली नहीं होने के कारण अब विशहर गांव स्थित जमीन का चयर कर लिया गया है। इस वर्ष आवंटित रेवती व बेरुआरबारी ब्लॉक के गांवों में जमीन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विकेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed