फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Constable suspended for molesting Class 9 student returning from tuition in ballia

छात्रा से छेड़खानी पड़ी भारी: बलिया में आरोपी सिपाही को एसपी ने किया निलंबित, स्कूल से लौटते समय की थी अभद्रता

Sat, 12 Sep 2026 10:15 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 12 Sep 2026 10:15 AM IST
सार

बलिया जिले में छात्रा से छेड़खानी करना सिपाही को भारी पड़ गया। कक्षा नौ की छात्रा से स्कूल से लौटते समय छेड़खानी की थी। मामले में शिकायत के बाद एसपी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी। 

विज्ञापन
Constable suspended for molesting Class 9 student returning from tuition in ballia
स्कूल की छात्रा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

बलिया जिले के लालगंज चट्टी पर शुक्रवार शाम ट्यूशन से घर लौट रही कक्षा नौ की छात्रा (15) से लालगंज पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही पंकज गुप्ता ने छेड़खानी कर दी। शोर मचाने पर आरोपी बिना नंबर की अपनी बाइक मौके पर छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन

भाजपा के पूर्व विधायक समर्थकों के साथ पुलिस चौकी पहुंच गए, कार्रवाई की मांग करने लगे। इसके बाद पीड़िता की तहरीर पर दोकटी थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं, एसपी ओमवीर सिंह ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
तहरीर में छात्रा का आरोप है कि सिपाही पंकज गुप्ता पिछले तीन दिनों से उसका पीछा कर मोबाइल नंबर मांग रहा था और अकेले मिलने पर छींटाकशी करता था। लोकलाज के कारण उसने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार शाम ट्यूशन से लौटते समय सेंट्रल बैंक के पास सुनसान जगह पर सिपाही ने उसे रोक लिया और छेड़खानी की। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों का ध्यान गया। इसी बीच वहां पहुंचे छात्रा के पिता ने सिपाही को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग गया। घटना के बाद माैके पर लोगों की भीड़ जुट गई। 

बैरिया से भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह भी अपने समर्थकों के साथ लालगंज चौकी पहुंचे। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। चौकी पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार और थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया। पुलिस चौकी पर देर शाम तक लोगों की भीड़ जुटी रही।


क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजकर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed