फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Constable died due to falling from roof in monkey attack he was posted in Bulandshahr police line

Ballia: बंदर के हमले में छत से गिरकर सिपाही की मौत, बुलंदशहर पुलिस लाइन में थे तैनात

Fri, 06 Jan 2023 02:54 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 06 Jan 2023 02:54 PM IST
सार

बलिया के गोपाल नगर गांव निवासी सिपाही की बुलंदशहर पुलिस लाइन में बंदर के हमले में छत से गिरकर मौत हो गई। शुक्रवार को सिपाही का शव जैसे ही गांव पहुंचा कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Constable died due to falling from roof in monkey attack he was posted in Bulandshahr police line
सिपाही लालबाबू राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के गोपाल नगर गांव निवासी सिपाही की बुलंदशहर पुलिस लाइन में बंदर के हमले में छत से गिरकर मौत हो गई। शुक्रवार को सिपाही का शव जैसे ही गांव पहुंचा कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। गमगीन माहौल में सरयू तट पर अंत्येष्टि की गई।

विज्ञापन


रेवती थाना क्षेत्र के सुरेमनपुर दियराचंल अंतर्गत गोपाल नगर गांव निवासी लालबाबू राम (53) बुलंदशहर पुलिस लाइन में एमटी सेक्शन में तैनात थे। गत तीन जनवरी को छत पर बैठे हुए थे। बंदरों ने उन पर हमला बोल दिया। बंदरों से बचने के चक्कर में वह छत से नीचे गिर गए। उन्हें सहकर्मियों ने सदर अस्पताल बुलंदशहर में भर्ती कराया।
विज्ञापन


इलाज के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई। कागजी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद सिपाही लाल बाबूराम का पार्थिव शरीर लेकर बुलंदशहर से पुलिसकर्मी गोपाल नगर पहुंचे। यहां उनकी अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ डूमाई गढ़ घाट पर की गई। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र वीरेंद्र राम ने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी आरती देवी और पांच बच्चों सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लाल बाबू राम अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनके जाने के बाद परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed