फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Consent to build district jail on 90 acres of land

Ballia News: 90 एकड़ भूमि पर जिला कारागार बनाने की सहमति

Tue, 11 Jul 2023 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Consent to build district jail on 90 acres of land
बलिया। जनपद में नए जिला कारागार के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। जिला प्रशासन की ओर से नए जिला कारागार के लिए गड़वार ब्लाक के नारायनपाली में चिह्नित लगभग 90 एकड़ भूमि के भेजे गए प्रस्ताव पर पिछले दिनों सैद्धांतिक सहमति बन गई थी। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार भी उस बैठक में शामिल हुए थे। मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इसे स्वीकृति मिलने की उम्मीद थी। कुशीनगर और हाथरस की परियोजनाओं को स्वीकृत मिली, लेकिन बलिया को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। आगे की कैबिनेट बैठक में इसे स्वीकृति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

जनपद में वर्ष 1917 में जिला कारागार की स्थापना की गई थी। उस समय आबादी और अपराध के लिहाज से लगभग 350 बंदियों की क्षमता के हिसाब से इसका निर्माण हुआ था। हालांकि, समय के साथ जेल प्रशासन की ओर से कारागार के अंदर व्यवस्थाएं भी की गई है, लेकिन अपर्याप्त होने के कारण बंदियों के साथ ही जेल स्टाफ को भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वर्तमान कारागार में सबसे बड़ी समस्या जलभराव की है। पिछले वर्ष जिला कारागार में भारी बारिश से जलजमाव हो गया था। शासन के निर्देश के बाद जनपद में नए जिला कारागार की स्थापना के लिए भूमि की तलाश शुरू की गई थी। कई स्थानों पर भूमि देखी गई, लेकिन बात नहीं बनी। नारायाणपाली में सही भूमि मिली तो किसानों ने इसका विरोध शुरू कर दिया था। इससे कुछ माह से मामला लटका हुआ था। जिला प्रशासन की ओर से किसी तरीके से किसानों को मनाकर 64 एकड़ भूमि का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसे शासन की ओर से वापस कर 2000 कैदियों की क्षमता के अनुसार 80 एकड़ से ज्यादा भूमि का प्रस्ताव मांगा गया। जिला प्रशासन की ओ्र से फिर से 90 एकड़ भूमि का प्रस्ताव शासन को भेजा गया। ये भूमि किसानों से लगभग 40 करोड़ में खरीदी जानी थी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को लेकर पिछले दिनों शासन में बैठक भी हुई। इसमें जिलाधिकारी रंविंद्र कुमार भी शामिल हुए थे। भूमि पर सैद्धांतिक सहमति बन गई थी। इस परियोजना को कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी। कैबिनेट के बैठक में कुशीनगर और हाथरस की जिला कारागार से जुड़ी परियोजनाओं को तो स्वीकृति मिली, लेकिन बलिया के हाथों इंतजार ही आया। प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से आने वाली बैठक में इसे स्वीकृति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। शासन की स्वीकृति और धन आवंटन के बाद भूमि की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईटेक सुविधाओं से लैस होगी नई जेल
बलिया। जिला कारागार के जेलर अंजनी गुप्ता ने बताया कि नया कारागार हाईटेक सुविधाओं से लैस होगा। इसे आगे के 50 साल को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। इसीलिए इतनी भूमि ली जाएगी। मानक के अनुसार डबल मैन वाल के बीच में भी कुछ दीवारें बनाई जाएंगी। इसकी क्षमता 2000 के आसपास होगी।


जिला कारागार के निर्माण के लिए गड़वार ब्लाक के नाराणयपाली में भूमि की तलाश की गई है। 90 एकड़ भूमि का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन में सैद्धांतिक सहमति भी बन गई है। जल्द इसे स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। - रविंद्र कुमार, जिलाधिकारी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed