फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Congressmen took to the streets to protest the murder

Ballia News: हत्याकांड के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी

Tue, 15 Jul 2025 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Congressmen took to the streets to protest the murder
बलिया। जिला कांग्रेस के कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में मंगलवार को बालिका हत्याकांड के विरोध में जिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि जिले में बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी जाती है, लेकिन अभी तक न तो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और न ही पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया गया है। इतना ही नहीं पुलिस ने पीड़ित परिवार को ही किसी प्रकार की सुरक्षा प्रदान नहीं की है।

आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के चलते हत्याकांड के एक सप्ताह बाद आरोपी कोर्ट में समर्पण करते हैं। रसड़ा के महंथ के साथ हंगामा होता है तो आला अधिकारी तुरंत पहुंच जाते हैं, लेकिन इतने जघन्य अपराध के बाद भी आज तक अधिकारी पीड़ित परिवार के यहां नहीं गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जलभराव, सीवर, पीड़ित दुकानदार, रोपवे जाम से परेशान जनता, कावड़ यात्राओं की यात्रियों की समस्याओं के निराकरण करने के लिए पदयात्रा निकाल रहे थे तो प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमा कायम कर दिया गया। प्रदर्शन करने वालों में हीरा राम, हरीश कुमार, लड्डू त्यागी, कोकिल राम, अखिलेश कन्नौजिया, अमरनाथ पासवान, लालू राम आदि शामिल रहे। संचालन सत्य प्रकाश उर्फ मुन्ना उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed