फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Congressmen demonstrated against petrol-diesel price hike

पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 11 Jun 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Congressmen demonstrated against petrol-diesel price hike
बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में हो रही निरंतर वृद्धि के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन किया और महंगाई कम करने और पेट्रो पदार्थों की मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि देश की मोदी सरकार गरीब किसानों मध्यम वर्ग के लोगों को बर्बाद करने की नियत से बेतहाशा पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस के मूल्य में बढ़ोत्तरी कर रही है। जिसकी वजह से आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। प्रदर्शन करने वालों में दीनबन्धु यादव, श्रीपत राजभर,अरुण श्रीवास्तव, जाकिर हुसैन, छबीला पासवान, रामायण राजभर, सन्तोष गुप्ता, विनय कुमार पण्डे, अभिलाष कुमार, मुन्ना उपाध्याय, गिरीश कान्त गांधी, श्यामबहादुर, संजय पाण्डे, सुग्रीव वर्मा, सुभाष चौरसिया, गुड्डू तिवारी आदि मौजूद रहे। जिला महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया गया, जिसमें महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव पूनम पाण्डेय, डॉ. विजया नन्द पाण्डेय, लालमुनी देवी, मीना सिंह, शान्ति कश्यप, सुगान्ती बिन्द, बचीया राजभर, चन्द्रावती मल्लाह, सुनिता सिंह, पुष्पा व नवीन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फेफना विधानसभा क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर जैनेन्द्र कुमार पाण्डेय मिंटू के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और डीजल पेट्रोल के मूल्य वृद्धि पर आक्रोश व्यक्त किया गया। इस अवसर पर हीराराम, प्रशांत पांडे रिंकू, मुकेश कुमार भारती, अशोक कुमार भारती, संजीत कुमार, अमरजीत कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवती। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव रूपेश चौबे के नेतृत्व में रेवती ब्लॉक व नगर पंचायत कांग्रेस कमेटी द्वारा पेट्रोल डीजल के बढ़ते मूल्य को लेकर केन्द्र की मोदी सरकार के विरुद्ध प्रदशर्न किया। दीपक तिवारी, उमाशंकर उपाध्याय, मदन यादव, सौरभ पाण्डेय, संगेश मिश्रा, चुन्नू ओझा, सुधीर पांडेय, आशुतोष मिश्र, मनीष मिश्रा, मंजय यादव, आदर्श चौबे आदि रहे।
रसड़ा। नगर के प्यारेलाल चौराहा स्थित पेट्रोल पम्प पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर राम अवध यादव, विशाल चौरसिया, मसूद आलम अंसारी, प्रदीप तिवारी, सूर्यकांत यादव, राघवेंद्र कुमार सुनील कुमार अमरनाथ, सुनील,राहुल तिवारी, चंद्रदीप यादव, अविनाश, आतिश, तारकेश्वर, आस नारायण पासवान आदि उपस्थित रहे।
हल्दी। पेट्रोल व डीजल की बेतहाशा मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भरसौंता स्थित पेट्रोल पंप पर कांग्रेस के इंटक नेता व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विनोद सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया। इस मौके पर लालू प्रसाद बिंद, नयाब खान, अंजनी चौबे, देवदत्त चौबे, लव चौबे, कुश चौबे, निक्की चौबे, अनिकेत चौबे, मगन चौबे, रोहित चौबे, अंकित चौबे आदि रहे।
बैरिया।पेट्रोल, डीजल के मूल्यों में लगातार वृद्धि से आक्रोशित कांग्रेसियों ने सीबी मिश्र के नेतृत्व में पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर पारस नाथ वर्मा, ललन तिवारी, रजनीकांत तिवारी, आदित्य तिवारी, पंकज सिंह, पीयूष वर्मा व राहुल आदि रहे।
मालदा। नवानगर ब्लॉक में पेट्रोलियम पदार्थ की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगरा मोड़ स्थित पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर नियाज अहमद, हृदयानंद पांडे, धीरेंद्र, आनंद मिश्र, अमरनाथ राम, मदन यादव, पंकज राय, बलवंत राय, देवेंद्र नाथ पांडे, सुमंत मिश्रा, सलमान व फिरोज अंसारी आदि रहे।

सुखपुरा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेरूआरबारी ब्लाक स्थित पेट्रोल पम्प पर पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया। इस मौके पर हरिकेन्द्र सिंह, महाप्रसाद चौबे, प्रशांत पांडेय ऊर्फ रिन्शु पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed