फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Congressmen came out in protest against Agneepath plan

अग्निपथ योजना के विरोध में उतरे कांग्रेसी

Tue, 28 Jun 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Congressmen came out in protest against Agneepath plan
रसड़ा तहसील परिसर में अग्निपथ योजना के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन रसड़ा तहसीलदार प् - फोटो : BALLIA
बलिया/रसतर/बांसडीह/रसड़ा। अग्निपथ के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को सत्याग्रह की डगर पकड़ ली। जिले भर में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर योजना को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा का यह रास्ता ठीक नहीं है।
विज्ञापन

नगर विधानसभा में कार्यकर्ताओं ने चौक स्थित शहीद पार्क में सत्याग्रह किया। नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर कहा कि अग्निपथ योजना के तहत चार साल के लिए अग्निवीर की नियुक्त का निर्णय है। यह सुरक्षा के लिए घातक है। चार साल की नौकरी के बाद अग्निवीर रोजगार विहीन हो जाएंगे। उनको न तो पेंशन मिलेगा और न कैंटीन की सुविधा। सेना में नियुक्ति पहले की तरह की जाए और जिनकी परीक्षा हो चुकी है, उनको बहाल किया जाए। ओमप्रकाश तिवारी, जाकिर हुसैन, अनिल यादव, रामजी यादव, भैया लल्लू सिंह, रामधनी सिंह, दुर्गेश कुमार सिंह अमरनाथ रौनियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रतसर के गांधी आश्रम चौराहे पर जैनेंद्र पांडेय मिंटू के नेतृत्व में सत्याग्रह किया गया। जिला महासचिव राजनारायण उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। हामिद रजा, विजय शंकर पाण्डेय, गिरीश गांधी, सुनील शर्मा, रमेश सिंह, पंकज वर्मा, यश मिश्रा बंटी, अबुल फैज, राजकुमार वर्मा, संदीप पासवान, रियाज अंसारी, लाल बहादुर आदि थे। बांसडीह में हुए सत्याग्रह में पुनीत पाठक ने कहा कि यह सुरक्षा बलों का मनोबल तोड़ने का प्रयास है। इससे पूरे देश में गुस्सा एवं विरोध है। हरिकेंद्र सिंह, सचिदानंद तिवारी, उमाशंकर पाठक, सत्यम तिवारी, अवनीश तिवारी, अभिषेक पाठक, शमशुल हक़, अतिउल्लाह ख़ान, कमलेश वर्मा, उमेश राजभर आदि मौजूद रहे। रसड़ा(तहसील प्रांगण में नगर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों में अग्नीपथ योजना के विरोध में सत्याग्रह किया। ज्ञापन तहसीलदार प्रभात कुमार सिंह को सौंपा। नगर अध्यक्ष प्रताप जायसवाल, उमा शंकर उपाध्याय, सूर्यकांत यादव, बिशाल चौरसिया, शिवजी तिवारी, प्रदीप तिवारी, मसूद आलम अंसारी, सोनू यादव, अंजनी कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed