फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Congress workers protested against VBG Ramji by doing voluntary work.

Ballia News: कांग्रेसियों ने श्रमदान कर वीबी जी रामजी का किया विरोध

Mon, 19 Jan 2026 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Congress workers protested against VBG Ramji by doing voluntary work.
मनरेगा योजना के नाम बदलने के विरोध में श्रमदान करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक साथ में सि - फोटो : महसी के बसौनामाफी में वन विभाग द्वारा पकड़ा गया बाघ।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में श्रमदान कर मनरेगा योजना का नाम बदलने का विरोध किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिर पर मिट्टी ढोकर कार्यालय परिसर में भराई की।
विज्ञापन

इस मौके कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि सरकार मनरेगा का नाम बदलकर वीबी जी राम जी कर रही है, जो उचित नहीं है। महात्मा गांधी देश के राष्ट्रपिता हैं।
विज्ञापन

उनके नाम की योजना को बदलना राष्ट्रपिता का अपमान है। 2005 में मनमोहन सरकार ने मनरेगा को लागू करके गांव से पलायन रोकने और बेरोजगारी समाप्त करने का प्रयास किया। लेकिन केंद्र सरकार गांवों से लोगों का पलायन चाहतीं है। भाजपा चाहती है कि लोग अपने परिवार से दूर रहें और कम मजदूरी पर काम करके पूंजीपतियों के लिए काम करते रहें। श्रमदान करने वालों में प्रमुख रूप से सिद्धनाथ तिवारी, अमरनाथ राम, अनिल पांडेय,वंश बहादुर, राजेश कुमार राय, राजेन्द्र चौधरी, अरुण श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर फेफना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक त्रिकालपुर में हुई। कार्यकर्ताओं ने मनरेगा योजना का नाम बदलने का विरोध किया। जैनेंद्र पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार ने महात्मा गांधी के नाम संचालित योजना का नाम बदलकर कुठाराघात किया है।

बैठक की अध्यक्षता सुनील कुमार तथा संचालन जीशान जावेद ने किया। हीराराम पूर्व प्रधान, गंगेश्वर सिंह, कृपा शंकर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

मनरेगा योजना के नाम बदलने के विरोध में श्रमदान करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक साथ में सि

मनरेगा योजना के नाम बदलने के विरोध में श्रमदान करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक साथ में सि- फोटो : महसी के बसौनामाफी में वन विभाग द्वारा पकड़ा गया बाघ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed