फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Condemnation of Virbhoomi incident, surrounded the opposition

वीरभूमि घटना की निंदा, विपक्ष को घेरा

Thu, 24 Mar 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Condemnation of Virbhoomi incident, surrounded the opposition
बैरिया। भारतीय किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने पश्चिम बंगाल के वीरभूमि में टीएमसी समर्थकों द्वारा आठ लोगों को जिंदा जला देने के घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। इसे मानवता के प्रति अपराध बताया है।
विज्ञापन

सांसद ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से कहा कि इस तरह की घटनाओं की हिंदुस्तान में कोई जगह नहीं होना चाहिए। इस निर्मम घटना पर कथित सेकुलर दलों के नेताओं की चुप्पी पर उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया। कहा कि उत्तर प्रदेश में छोटी-छोटी घटनाओं पर हाय तौबा मचाने वाली प्रियंका गांधी भाजपा को बार-बार घेरने को असफल प्रयास करने वाले राहुल गांधी व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने क्यों चुप हैं, यह उन्हें जनता को बताना चाहिए। सांसद ने ममता बनर्जी की सरकार को गुनाहगारों की सरकार बताते हुए कहा कि आने वाले दिनों में इसका खामियाजा ममता बनर्जी को भुगतना पड़ेगा। सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह स्थिति पर नजर रखे हुए है, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

ममता बनर्जी का पुतला फूंका
लालगंज। पश्चिम बंगाल के रामपुर हाट में एक नेता की मौत के बाद भड़की हिंसा में निर्दोष लोगों के मारे जाने के विरोध में बुधवार के शाम लालगंज क्षेत्र के विश्व हिन्दू परिषद, आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुरारपट्टी टेंपो स्टैंड पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया। भाजपा के नेता मुटन राय ने कहा कि निर्दोष लोगों के मारे जाने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सीधे रूप से दोषी है। इन्हें अब पद पर रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। सभी लोगों ने एक स्वर से केंद्र सरकार से मांग की कि इसकी सीबीआई जांच कराई जाए और सरकार को बर्खास्त कर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। मनोज तिवारी, मोहन सिंह, कृष्णा यादव, दिनेश राय, राम ईश्वर सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed