फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Complaints of irregularities in electoral rolls

मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत

Sat, 22 Aug 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Sat, 22 Aug 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Complaints of irregularities in electoral rolls
बसपा नेता संजय उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को सीआरओ बी राम से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बनाई गई मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर हेराफेरी करने की शिकायत की। सूची की जांच कराकर तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन


मुख्य राजस्व अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया है कि आगामी पंचायत चुनाव के लिए बनाए गए मतदाता सूची को बनाने में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। मतदाता सूची बनाने तथा निरीक्षण का कार्य बीएलओ से कराया जाता है। सत्ता पक्ष के नेताओं और दबंग लोगों ने बीएलओ पर दबाव डालकर प्रत्येक मतदाता सूची में अंकित जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख, प्रधान तक का नाम सूची से हटावा दिया है।
विज्ञापन


यह भी आरोप लगाया कि मतदाता सूची में हेराफेरी करके पूर्व विधायक तक का नाम काट दिया गया है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने के फार्म जमा कराने पर संबंधित अधिकारियों द्वारा यही कहा जाता है कि सूची में नाम तभी जुड़े, जब उतने नामों को सूची से कटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर सही नामों को पुन: मतदाता सूची में नहीं डाला गया तो प्रदेश के सभी जिलों में लड़ाई, झगड़ा होने से कानून व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो जाएगी। मांग की कि इस बार त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव लोकसभा और विधानसभा की सूची से ही कराई जाए। इस मौके पर अजय राम, विनोद वर्मा, रविंद्र यादव, कमला शंकर, गोविंद जी, संतोष मौर्य, बब्लू गोंड, चंद्रकेतु गौतम, प्रशांत तिवारी, राजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed