फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Complaint to the minister of not being named in the housing list

पात्रों का आवास सूची में नाम नहीं होने की मंत्री से शिकायत

Fri, 08 Jan 2021 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Complaint to the minister of not being named in the housing list
गड़वार। प्रदेश सरकार के खेलकूद, युवा कल्याण व पंचायती राज राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने शुक्रवार को गड़वार मंडल के जिगनी, कोठियां, हरिपुर, मनियर, जैतपुरा, नवादा आदि गांवों में पदयात्रा की। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और समस्याओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

जिगनी गांव में लोगों ने आवास की पात्रता सूची में पात्रों का नाम नहीं होने की शिकायत की। इस पर मंत्री ने सचिव को फटकारा। जिनका शौचालय नहीं है, उनका आधार कार्ड लेकर फीड करने को कहा। जिगनी में कार्यकर्ता अमरजीत सिंह का जन्मदिन मंत्री ने केक काटकर मनाया। हरिपुर गांव में लोगों ने सड़कें खराब होने की शिकायत की। मंत्री ने संबंधित अधिकारी को सड़क की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। गांव में पंचायत भवन के निर्माण में दोयम दर्जे की ईंट व मिलावटी सफेद बालू का इस्तेमाल करने की शिकायत पर हरिपुर के पूर्व ग्राम प्रधान को फटकार लगाई। इस मौके पर बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी, उपेंद्र पांडेय, टुनटुन उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य विजय प्रकाश वर्मा, मुन्ना चौरसिया, भानु दुबे, पिंटू पाठक, विजय गुप्ता, सोनू तिवारी, अमित सिंह, अजय सिंह, राकेश सिंह मुन्ना, धनशेर वर्मा, कन्हैया उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed