फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Compensation not received even after death by electrocution; directives issued for action against the Lekhpal and Kanungo.

Ballia News: करंट से मौत के बाद भी नहीं मिला मुआवजा लेखपाल और कानूनगो पर कार्रवाई के निर्देश

Sun, 20 Sep 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Compensation not received even after death by electrocution; directives issued for action against the Lekhpal and Kanungo.
बांसडीह तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर अपनी-अपनी फरियाद लेकर कतारबद्ध खड़े फरिया
बांसडीह/बैरिया। जिले की बांसडीह और बैरिया तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं।
विज्ञापन

बांसडीह के ग्राम सूर्यपुरा निवासी ममता ने बताया कि पति मिठाई लाल की करंट से मौत हो गई थी। इसके बावजूद उन्हें अब तक आर्थिक सहायता नहीं मिल सकी है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने पूर्व में लगाई गई रिपोर्ट की जांच कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने पूर्व लेखपाल और वर्तमान लेखपाल की भूमिका की जांच कर कार्रवाई के लिए एसडीएम को निर्देशित किया। कानूनगो को भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा।
विज्ञापन

बांसडीह निवासी त्रिलोकी प्रसाद ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान ध्रुव तिवारी उनकी निजी भूमि से रास्ता निकालने और जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। डीएम ने संबंधित लेखपाल और कानूनगो को मौके पर पहुंचकर जांच करने और नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलोनी पांडेय ने शिकायत की कि उनके पट्टेदार की ओर से उन्हें उनके हिस्से की भूमि नहीं दी जा रही है। डीएम ने खतौनी के आधार पर संबंधित पक्ष को उसके हिस्से की भूमि पर कब्जा दिलाने के निर्देश दिए। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर जांच कर समस्या का समाधान करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed