फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Compartment examination will be held in two shifts on 27th

27 को दो पालियों में होगी कंपार्टमेंट परीक्षा

Sat, 13 Aug 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Compartment examination will be held in two shifts on 27th
बलिया। यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट परीक्षा 27 अगस्त को होगी। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ला निर्देश जारी कर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि बोर्ड क्षरा पत्र के मुताबिक हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा सुबह आठ बजे से पूर्वाह्न 11.15 बजे तक होगी। वहीं, दूसरी पाली इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजकर 15 बजे के बीच कराई जाएगी।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा जनपद मुख्यालयों पर निर्धारित केंद्रों पर होगी। परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक, शिक्षक और कर्मचारियों के अलावा बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहे। परीक्षा कक्ष में मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रानिक्स उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा अवधि में वाइस रिकार्डर, सीसीटीवी कैमरे एवं राउटर पूरी तरह से क्रियाशील रहेंगे। प्रश्नपत्रों के रखरखाव की व्यवस्था मुख्य परीक्षा की तरह डबल लॉकयुक्त अलमारी में ही की जाएगी। इसके साथ ही इन्हें सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्था एवं सह केंद्र व्यवस्थापक के समक्ष सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में खोला जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि परीक्षार्थी परिषद की वेबसाइट www.upmsp.edu.in से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें अथवा पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क स्थापित कर प्राप्त कर लें। परीक्षार्थियों को परीक्षा से 45 मिनट पूर्व केंद्र पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन

22 से 24 अगस्त के बीच होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि हाईस्कूल, इंटर इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए अर्ह विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक (आंतरिक मूल्यांकन) 22 से 24 अगस्त के बीच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed