फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Communicable Disease Control Campaign in balia

एक मार्च से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान

Thu, 27 Feb 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Communicable Disease Control Campaign in balia
बलिया। जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक मार्च से 31 मार्च 2020 तक चलाया जाएगा। जिसमे 16 मार्च से 30 मार्च तक दस्तक अभियान भी शामिल है। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह महत्वपूर्ण अभियान है। जिसमें हर विभाग का सहयोग अति महत्वपूर्ण है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। नोडल अधिकारी डा जेआर तिवारी ने बताया कि संचारी रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनापोक्स, ़फाईलेरिया, कालाजार आदि के नियंत्रण के लिए अभियान की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन

कार्यवाहक जिला मलेरिया अधिकारी नीलोत्पल कुमार ने बताया कि अभियान में साफ सफाई, कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने तथा शुद्ध पेयजल उपलब्धता पर विशेष जोर दिया जाएगा। जनपद तथा ब्लॉक स्तर पर समन्वय समितियों का गठन कर नियमित अंतराल पर विभिन्न विभागों द्वारा किए गए कार्य निष्पादन तथा जनपद में संचारी रोग की स्थिति की समीक्षा के लिए समितियों की बैठक की जाएगी, ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके। इस अभियान के सफल संचालन के लिए जनपद स्तर पर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण जिला मलेरिया अधिकारी के कार्यालय पर गुरुवार को सम्पन हुआ। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी राम आसरे, कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरि नंदन प्रसाद समेत अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed