फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Commission will keep a direct eye on fifty percent of the booths in the district

जिले के पचास फीसद बूथों पर आयोग रखेगा सीधी नजर

Sat, 01 Jan 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Commission will keep a direct eye on fifty percent of the booths in the district
बलिया। विधान सभा चुनाव को लेकर जिले का प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड में है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार विभागीय अधिकारी सभी निर्देशों का अक्षरश: पालन करने में जुटे हुए है। इसी कड़ी में जिले के करीब 50 फीसदी बूथों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की जा रही है। इन बूथों पर चुनाव आयोग व जिला मुख्यालय पर बैठे अधिकारियों की सीधी नजर होगी। इसके दायरे में विभिन्न विधान सभा क्षेत्र के करीब 1400 बूथों आएंगे। इसके लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही है। इसके लिए प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम लगाई गई है। इसकी रिपोर्ट भी चुनाव आयोग को तहसीलवार भेजा जा रहा है। इसमें गंगा व सरयू जैसी बड़ी नदियों के किनारे के बूथों को सबसे पहले रखा गया है। वहीं जिन बूथों पर पूर्व में चुनाव के दौरान विवाद हुए हैं, ऐसे बूथों पर इस तरह की व्यवस्था होगी। जिले में करीब 2825 मतदेय स्थल व 1410 मतदान केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed