फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Color brought movement, 38 children got admission

रंग लाया आंदोलन, 38 बच्चों को मिला प्रवेश

Wed, 18 May 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Color brought movement, 38 children got admission
बीएसए कार्यालय में 38 छात्रों के प्रवेश जारी के लिए अभिभावकों को बीएसए द्वारा जारी किए गए पत्र को द - फोटो : BALLIA
बलिया। शिक्षा के अधिकार अधिनियम को जिले में अमल में लाने की लड़ाई लड़ने आरटीआई एक्टिविस्ट और अधिवक्ता मनोज राय हंस की प्रमुख मांग को पूरा करते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने बुधवार को 38 गरीब परिवारों के बच्चों के निजी स्कूलों में निशुल्क नामांकन के लिए पत्र जारी किया।
विज्ञापन

विभाग की ओर से सामुदायिक सहभागिता के जिला समन्वयक सौरभ गुप्ता ने बच्चों के अभिभावकों को पत्र की प्रति सौंपी। अब प्राइवेट शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेने और पढ़ने का गरीब बच्चों का सपना साकार होने की ओर है।
विज्ञापन

दो वर्ष से प्रवेश से वंचित इन बच्चों के नामांकन समेत विभिन्न मांगों को लेकर मनोज राय हंस ने बीते 11 मई को चौक शहीद पार्क में क्रमिक अनशन आरंभ किया था। इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया था और दस दिन के अंदर ही सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन देकर अनशन समाप्त कराया था। वादे पर अमल करते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने पांच दिन के अंदर ही बच्चों के नामांकन का पत्र जारी कर दिया, जिससे उनके प्रवेश का रास्ता साफ हो गया है। इस अवसर पर अनिल कुमार वर्मा, शैलेश ठाकुर, जयप्रकाश मौर्या आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed