फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Coastal areas of Ganga and Saryu made safe zone for liquor and cow smuggling

Ballia News: गंगा व सरयू के तटवर्ती इलाके शराब व गो तस्करी का बना सेफ जोन

Wed, 24 May 2023 10:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 10:07 PM IST
विज्ञापन
Coastal areas of Ganga and Saryu made safe zone for liquor and cow smuggling
जनपद के गंगा के तटवर्ती इलाके तस्करों का सेफ जोन बन गया है। पशु व शराब तस्कर रात के अंधेरे में बे -रोक टोक अपने कामों को अंजाम दे रहे हैं। इलाकाई पुलिस को पूरी जानकारी होने के वावजूद चंद पैसों के लालच में विरोध न कर उल्टे संरक्षण देने पर उनका मनोबल बढ़ा हुआ है। इस काम में तटवर्ती इलाके के मनबढ़ किस्म के युवा जुड़े हुए है जिससे खिलाफ कोई आवाज उठाने की हिम्मत नही करता। नदी के एक से चार किमी दायरे के अंग्रेजी शराब व बीयर के दुकान वालों की बिक्री तस्करी पर ही निर्भर है। आबकारी विभाग राजस्व बढ़ाने चक्कर में कोई कार्रवाई न कर उल्टे अनुज्ञापियों का प्रोत्साहन बढ़ाने का काम करता है। तस्कर शराब बोतल पर लगे बार कोड़ उखाड़ कर बिहार में तस्करी करते हैं। कुछ दुकानदार लाइसेंसी दुकान की आड़ में हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहे हैं। वही पशु तस्कर पशु व्यापारी की आड़ में सप्ताह में दो दिन दर्जनों पशुओं को बैरिया, रेवती, हल्दी, दुबहड़, कोतवाली, फेफना, नरही व सिकन्दरपुर क्षेत्र के नदी के तटवर्ती घाटों से ले जाते हैं। तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई न होने से स्थानीय लोग विरोध करने से बचते हैं। पुलिस कार्रवाई के नाम पर सिर्फ देशी शराब तस्करों को पकड़ कर खानापूर्ति करने का काम करती है। केस 1 - फेफना थाना के माल्देपुर संगमघाट पर 17 मई को ग्रामीणों ने प्लाटून पुल से बिहार जा रही पिकअप को पकड़ा। तस्कर तीन गाय को लादकर बिहार ले जा रहे थे। उन्होने पुलिस को सौप दिया।
विज्ञापन

केस 2 जनेश्वर मिश्र सेतु से दुबहड़ पुलिस ने जनवरी माह में मुखबिर की सूचना पर लग्जरी वाहन में लाद कर ले जा रहे अंग्रेजी शराब की बढ़ी खेप पकड़ी। इसमें दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

केस 3 सदर कोतवाली पुलिस ने 19 दिसम्बर 2022 को पिपरा ढाला के समीप छोटे ट्रक से 56 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया। तस्कर गाजीपुर से ला रहे थे, वह जनेश्वर मिश्र पुल होकर बिहार जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब व पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चलाकर धर पकड़ कर रही है। तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उनकी कमर तोड़ी जा रही है। सिकंदरपुर थाना के सरयू नदी के खरीद घाट पर चौकी का निर्माण हो रहा है-- दुर्गा प्रसाद तिवारी, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed