फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Coaches will be increased for the convenience of passengers

यात्रियों की सुविधाओं के लिए बढ़ाएं जाएंगे कोच

Sun, 24 Oct 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Coaches will be increased for the convenience of passengers
बलिया। यात्रियों की सुविधाओं के लिए कई ट्रेनों में स्थायी रूप से कोच बढ़ाने की घोषणा की गई है। कोच वृद्धि होने से यात्रियों को कंफर्म टिकट के लिए परेशान होना नहीं पड़ेगा। जनपद से होकर गुजरने वाली चार ट्रेनों में कोचों की संख्या बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि छपरा-दुर्ग-छपरा (05159/05160) विशेष गाड़ी में छपरा से 27 और दुर्ग से 28 नवंबर से शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से लगाया जाएगा। इस गाड़ी में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे। छपरा-दिल्ली-छपरा (05115/05116) विशेष गाड़ी में छपरा से चार दिसंबर और दिल्ली से पांच दिसंबर से साधारण द्वितीय श्रेणी का एक और शयनयान श्रेणी के दो अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से लगाए जाएंगे। इस गाड़ी में कुल 23 कोच लगाए जाएंगे। लखनऊ-छपरा-लखनऊ (05053/05054) विशेष गाड़ी में लखनऊ से 27 और छपरा से 30 अक्तूबर से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से लगाए जाएंगे। इस गाड़ी में कुल 23 कोच लगाए जाएंगे। छपरा-फर्रूखाबाद-छपरा (05083/05084) विशेष गाड़ी में छपरा से 28 और फर्रूखाबाद से 29 अक्तूबर से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से लगाए जाएंगे। इस गाड़ी में कुल 23 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed