फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CMS Do action

सीएमएस पर करें कार्रवाई

Fri, 09 Feb 2018 11:12 PM IST
ballia
ballia Updated Fri, 09 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
CMS Do action
डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग करते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
सूबे की सरकार की तुलना कुरूप महिला से करने का वाट्सएप मैसेज जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के मोबाइल से वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। नाराज भाजपा नेताओं ने जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ आरोप लगाते हुए शुक्रवार को डीएम सुरेंद्र विक्रम को ज्ञापन सौंपा। भाजपा के सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक पंकज कुमार पाठक के नेतृत्व में पहुंचे नगर अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कमालुद्दीन शेख ने कार्यालय में पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें पंकज ने उल्लेख किया है कि सात फरवरी को रेलवे केबिनमैन की हत्या के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे के साथ सीएमएस के कक्ष में वार्ता करने गया था।
विज्ञापन


इस दौरान सीएमएस ने कहा था कि केबिनमैन को घायलावस्था में ई- रिक्शा वाले लेकर आए थे। वहीं आधे घंटे बाद उन्होंने कहा कि स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह और अन्य लोग अस्पताल लाये थे। उनके अलग-अलग बयान पर जब उनको रिकार्डिंग दिखाई गई तो उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद अपने वाट्सअप नंबर से पूर्व जिला संयोजक के मोबाइल पर मैसेज किया, जिसमें कहा कि वर्तमान सरकार कुरूप महिला के रूप में है और आज की मीडिया कुरूप को खूबसूरत बनाने की भूमिका में है।   सीएमएस एस प्रसाद ने कहा कि घर में एक बच्चे ने गलती से किसी और का मैसेज फारवर्ड कर दिया था। इसके लिए मैने भाजपा नेताओं से खेद भी जता दिया था। सरकार की निंदा या उसके खिलाफ कोई बयान नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed