फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CMO wrote a letter for FIR against the retired inspector

Ballia News: सीएमओ ने सेवानिवृत्त दरोगा के खिलाफ एफआईआर के लिए लिखा पत्र

Sun, 06 Jul 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
CMO wrote a letter for FIR against the retired inspector
इंदरपुर । नगरा थाना क्षेत्र के खैरा निस्फी निवासी सेवानिवृत्त दरोगा सुरेश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी आजमगढ़ ने एससपी आजमगढ़ व एसपी बलिया को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

फर्जी तरीके से दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवा कर सरकारी धन व राजस्व के नुक़सान का आरोप लगाया है। इसके पहले सीएमओ ने जांचोपरांत सेवानिवृत्त दरोगा का दिव्यांगता प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

हसनपुर उर्फ बछईपुर हाल मुकाम खैरानिस्फी निवासी जयकरण यादव का सेवानिवृत्त दरोगा सुरेश यादव के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चलता है। उन्होंने जिलाधिकारी आजमगढ़ को शिकायती पत्र देकर उल्लेख किया था कि सुरेश यादव ग्राम खैरानिस्फी पुलिस की नौकरी कर दरोगा पद से वर्ष 2019 में रिटायर हो चुके हैं। वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं, लेकिन आजमगढ़ सीएमओ कार्यालय से अधिकारी व स्टाफ से मिल कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से बनवाएं हैं। जिसका फायदा शासकीय विभागों से प्राप्त कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमाण पत्र बनवाने का पता सम्मन सेल न्यायालय आजमगढ़ का दिया है। 2021 में प्रमाण पत्र ऑनलाइन होने पर इसकी जानकारी पड़ोसी को हुई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी आजमगढ़ ने सीएमओ आजमगढ़ को विधिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद सीएमओ ने अभियोग पंजीकृत करने के लिए एसएसपी को पत्र लिखा है।

इस बाबत सीएओ आजमगढ़ डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि एक शिकायत पर दिव्यांग प्रमाण पत्र की जांच कर निरस्त किया गया। साथ आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए एएसपी आजमगढ़ व एसपी बलिया को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed