फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CMO was given charge to Babu while going

जाते-जाते चहेते बाबू को चार्ज दे गए सीएमओ

Sat, 18 Jul 2020 09:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
CMO was given charge to Babu while going
बलिया। अपने स्थानांतरण की जानकारी होते ही सीएमओ डॉ. पीके मिश्रा ने कोरोना संबंधी कार्य की आवश्यकता बताते हुए कनिष्ठ सहायक मनोज सिंह यादव को लेखा अनुभाग की स्टेशनरी, प्रकीर्ण एवं यात्रा भत्ता आदि देयकों के भुगतान करने का चार्ज दे दिया। जबकि सीएचसी खेजुरी में तैनात वरिष्ठ सहायक गोविंद सागर, सीएचसी दुबहड़ में तैनात वरिष्ठ सहायक राजकुमार पर्वत एवं वरिष्ठ सहायक सुभाष चंद्र गुप्ता को इस योग्य नहीं समझा गया।
विज्ञापन

सीएमओ ने ही नवंबर 2019 में शहर कोतवाली में पांच लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर एनआरएचएम में फर्जी तरीके से हस्ताक्षर और पासवर्ड बनाकर करोड़ों का भुगतान करने के मामले में केस दर्ज कराया था। इसके बाद सीएमओ ने ही इसमें से आरोपी कनिष्ठ सहायक मनोज सिंह यादव को बाहर निकलवा लिया था। जबकि चार आरोपी वर्तमान में गबन के आरोप में जेल में हैं। मामले में शिकायतकर्ता हरेंद्र तिवारी ने आरोप लगाया था कि सीएमओ कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक मनोज सिंह यादव ने अपने समय की सभी फाइलों पर हस्ताक्षर किया था और जेम पोर्टल में करोड़ों रुपये की भी धोखाधड़ी की गई। इसके बाद भी कनिष्ठ सहायक को सीएमओ ने चार्ज दे दिया था, जो वर्तमान समय में सीएमओ कार्यालय में तैनात है। एक बार फिर सीएमओ ने अपने स्थानांतरण की जानकारी होने पर कनिष्ठ सहायक मनोज सिंह यादव को 17 जुलाई को लेखा अनुभाग के स्टेशनरी, प्रकीर्ण एवं यात्रा भत्ता आदि देयको के भुगतान करने का चार्ज दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed