फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CMO inspected PHC

Ballia News: सीएमओ ने किया पीएचसी का निरीक्षण

Sat, 11 Mar 2023 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
CMO inspected PHC
नवानगर। ग्रामीणों से मिल रही शिकायत को देखते हुए सीएमओ जयंत कुमार ने शनिवार को पीएचसी बघुड़ी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बारीकी से प्रत्येक पहलुओं की जांच करते हुए कमियों को तत्काल दूर करने की बात कही। बताया कि लिविंग रूम यहां ठीक-ठाक है। आवासीय भवन जल्द से जल्द बनवाया जाएगा, जिससे कि चिकित्सक, फार्मासिस्ट तथा नर्स के रहने की सुविधा मुहैया कराया जा सके।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों की ड्यूटी लगवा दी गई है और बहुत जल्द ही यहां पर इमरजेंसी सेवा चालू हो जाएगी, जिससे कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा मिल सके। वहीं ग्रामीणों ने वहां तैनात डॉक्टर के न रहने की शिकायत सीएमओ से की तथा उन्हें वहां से तत्काल हटाने की मांग भी किया। सीएमओ ने बताया कि जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा तथा यहां की सारी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दे दिए गए हैं। इस दौरान डॉ राम किशुन राम, अखिलेश सिंह, कामेश्वर वर्मा, रामविलास, आनंद, मुक्तेश्वर वर्मा, नीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed