फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CMO inspected CHC

सीएमओ ने सीएचसी का किया निरीक्षण

Tue, 01 Dec 2020 09:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
CMO inspected CHC
रतसर। सीएचसी का औचक निरीक्षण मंगलवार को सीएमओ डा. जितेन्द्र पाल ने किया। सीएमओ के अचानक पहुंचने पर सीएचसी कर्मियों में अफरा तफरी की स्थिति रही। सीएमओ ने आते ही डिलिवरी रुम, कोविड कंट्रोल सेन्टर, इमरजेन्सी रूम और दवाओं का स्टॉक देखा और बीडब्लूआर की बैठक में उन्होंनें नई योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा उन्हें शासन के मंशानुरुप कार्य करने को निर्देशित किया। बैठक में उन्होने परिवार नियोजन एवं टीकाकरण के कार्य में लापरवाही को अक्षम्य बताते हुए संबन्धित के खिलाफ कार्यवाई की बात कही। उहोंने कोरोना जांच के लिए सैम्पलिंग की संख्या बढाने पर जोर दिया। लोगों द्वारा अस्पताल के पुराने भवन पर भी स्वास्थ्य सेवा की बहाली की मांग पर सीएमओ ने पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य भवन का भी निरीक्षण किया। कहा कि भविष्य में जैसे ही बजट उपलब्ध हो जाता है तत्काल प्रभाव से इसकी मरम्मत कराकर चालू करा दिया जाएगा। इस अवसर पर डा. रकीफ अख्तर, रविशंकर सिंह, कुंवर अभिजीत सिंह, अरुण सिंह, मुन्ना सिंह, अकबर अली, धन्नू गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed