{"_id":"6272d0b7220acb371d6d85b9","slug":"cmo-deployed-four-health-workers-at-sonbarsa-ballia-news-vns651827325","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ ने चार स्वास्थ्यकर्मियों को सोनबरसा पर किया तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ ने चार स्वास्थ्यकर्मियों को सोनबरसा पर किया तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। चिकित्सक तो नहीं मिले, लेकिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज पांडेय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा की स्थिति ठीक-ठाक करने के लिए चार स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती बुधवार को किया। एसडीएम और सीएमओ के निरीक्षण का भी कोई असर सीएचसी सोनबरसा के चिकित्सा अधिकारियों पर नहीं पड़ा है। चिकिस्कीतकों की कमी से परेशानी बनी हुई है।
सत्य प्रकाश यादव एक्स-रे टेक्नीशियन सोनवानी से सोनबरसा भेजे गए हैं। इनकी स्थायी पोस्टिंग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा के लिए की गई है। इसेक अलावा विमला देवी वार्ड तथा विद्यावती देवी महिला वार्ड सफाई कर्मी पोस्टिंग की गई है। ज्वाला कुमार पासवान को सोनबरसा अस्पताल में सफाई कर्मी तैनात किया गया। यह सभी कर्मचारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी में तैनात थे। अब ये लोग अपना योगदान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में करेंगे। यहां तैनात चिकित्सा अधिकारी व महिला चिकित्सा अधिकारी की उपस्थिति अभी तक सुनिश्चित नहीं हो पाई है। ऐसे में रोगियों की भारी भीड़ के बीच पिछले 48 घंटों से अकेले डॉक्टर विजय कुमार यादव यहां रोगियों के चिकित्सा के लिए मौजूद है। ऐसे में एसडीएम के औचक निरीक्षण व सीएमओ के निरीक्षण का कोई असर सीएचसी सोनबरसा के चिकित्सा अधिकारियों पर नहीं पड़ा है। अब यह सवाल उठने लगे हैं की बिना सूचना के ड्यूटी से गायब रहने वाले चिकित्सा अधिकारियों पर किस मजबूरी के वजह से मुख्य चिकित्सा अधिकारी कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं।