फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CMO caught prescription of outside medicine in women hospital

Ballia News: सीएमओ ने महिला अस्पताल में बाहर की दवा लिखी पर्ची पकड़ी

Fri, 25 Apr 2025 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
CMO caught prescription of outside medicine in women hospital
बलिया। जिला महिला अस्पताल का बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर संजीव वर्मन ने निरीक्षण किया। ओपीडी में निरीक्षण के दौरान अस्पताल की दवा की जगह बाहर की दवा लिखी पर्ची पकड़ी। उन्होंने सीएमएस डॉक्टर सुमिता सिन्हा को संबंधित चिकित्सक पर कार्रवाई के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी कक्ष, एसएनसीयू वार्ड, वार्ड, आपरेशन कक्ष, कोल्ड वार्ड को देखा। कोल्ड वार्ड की व्यवस्था ठीक रही।
निरीक्षण के दौरान वार्ड में लगे कुछ एसी खराब होने पर जल्द मरम्मत का निर्देश दिया। अस्पताल की साफ सफाई व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया। वार्डों में भर्ती प्रसूता महिलाओं से अस्पताल के व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

सुबह में मिलने वाले नास्ता व खाना की जानकारी ली। प्रसव उपरांत लाभार्थी महिलाओं को 48 घंटे के अंदर 1400 राशि भेजने को कहा।
अस्पताल में जन्म लेने वाले सभी बच्चों को जन्म प्रमाण पत्र बनाने को कहा। सीएमओ ने सीएमएस को अस्पताल में प्रसव के दौरान किसी तरह से मरीज के परिजनों से पैसा लेने की शिकायत पर कठोर कार्रवाई को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed