फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CM using wrong language: Ramgovind

चुनावों में किए गए वादे पर अमल नहीं कर पा रही सरकार : रामगोविंद

Mon, 27 Jan 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
CM using wrong language: Ramgovind
बांसडीह। मुख्यमंत्री हमेशा गलत भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। जनता से चुनावों में किए गए वादे पर सरकार अमल नहीं कर पा रही है। आमलोग परेशान हैं। रोजमर्रा की चीजें महंगी हो रही हैं। प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है। उक्त बातें प्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष व क्षेत्रीय विधायक रामगोविंद चौधरी ने सोमवार को बांसडीह में सपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कही।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश के सीएम का बयान कि प्रदेश में नौकरी की कमी नहीं हैं योग्य उम्मीदवार की कमी है सरकार की नकारात्मक कार्यशैली को दर्शाता है। प्रदेश में सरकार की गलत नीतियों व कार्यशैली के कारण अपराध और बेरोजगारी बढ़ी है। प्रदेश के तहसील, थानों के और कार्यालयों में घुसखोरी के कारण आम जनता परेशान है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के लगातार दाम बढ़ने के कारण गरीबों को खाने पर भी संकट है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी जब सता में रहती है तो आम जनता के हितों के लिये कार्य करती है और जब सता से बाहर हो जाती है तो आम जनता के हितों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ती है। मुख्यमंत्री कब क्या कहते हैं इसका ठिकाना भी नहीं रहता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर सरकार की नाकामियों के बारे में बताने की अपील की। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और हमारे अभिभावक रामगोविंद चौधरी ने पार्टी के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपकर जो भरोसा किया है, उनके भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। अंत में डॉ हरिमोहन ने भारतीय संविधान के उद्देशिका का पाठ कार्यकर्ताओं के बीच कर शपथ दिलवाई। बैठक में रामजी गुप्ता, श्याम बहादुर सिंह, अशोक यादव, संकल्प सिंह, चन्दन सिंह, माण्डलु सिंह, छितेश्वर सिंह, राणा कुनाल सिंह, उदय नारायन सिंह, हीरालाल वर्मा, रविन्द्र सिंह, राकेश तिवारी छोटे, फेकू उपाध्याय, बिहारी पांडेय, उमेश मिश्र, हैप्पी पांडेय आदि रहे। अध्यक्षता सपा बांसडीह विधानसभा अध्यक्ष हरेंद्र सिंह तथा संचालन रविन्द्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed