{"_id":"5f7c99758ebc3e9bee5933f8","slug":"closed-families-and-cleaned-hands-on-jewelry-and-cash-worth-lakhs-ballia-news-vns5513426116","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने परिजनों को कमरे में बंद कर लाखहं के गहने व नगदी पर किया हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने परिजनों को कमरे में बंद कर लाखहं के गहने व नगदी पर किया हाथ साफ
विज्ञापन
रामगढ़। हल्दी थाना क्षेत्र के बलिहार गांव में सोमवार की रात चोरों ने छत पर चढ़कर सीढ़ी के सहारे आंगन में उतर कर कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपए के गहने व 50 हजार नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने इसकी सूचना 100 नंबर पुलिस को देने के साथ ही पुलिस चौकी रामगढ़ को दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज वीरेंद्र दुबे ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद जल्द मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया।
बताया जाता है कि बलिहार गांव निवासी श्रीभगवान यादव के परिजन अपने कमरे में सोए थे। रात में चोरों ने छत पर चढ़कर सबसे पहले छत पर सो रहे लोगों के कमरे का दरवाजे बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद सीढ़ी के सहारे आंगन में उतर कर आंगन के पास कमरे को भी बाहर से बंद कर दिया और दो कमरों के ताले को तोड़कर कर उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात के साथ ही 50 हजार रुपय नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी के दौरान प्रयोग में लाए गए स्लाइड रिंच को चोरों ने घर के अंदर ही छोड़ दिया था। परिजनों का आरोप है कि सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज रामगढ़ ने मौका मुआयना करने के बाद चोरों द्वारा मौके पर छोड़े गए रिंच को भी अपने हाथ में उठा लिया। पीड़ितों का कहना है कि हम लोगों ने चौकी इंचार्ज को चोरों द्वारा छोड़े गए रिंच को हाथ न लगाने की गुहार लगाई ताकि मौके पर डॉग स्क्वायड को बुलाकर चोरी का सुराग लगाया जा सके।
इस बाबत हल्दी थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। पीड़ितों द्वारा अभी तहरीर नहीं मिली है, पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।