{"_id":"68eff95d7a867bbde40b9641","slug":"clerks-submitted-a-memorandum-to-the-bsa-and-staged-a-sit-in-ballia-news-c-190-1-svns1008-150303-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: लिपिकों ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन, दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: लिपिकों ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन, दिया धरना
विज्ञापन
36 सूत्रीय मांगों को लेकर महानिदेशक स्कूल शिक्षा, शिक्षा निदेशक (माध्यमिक/बेसिक) लखनऊ को संबोध
बलिया। यूपी एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन उप्र के आह्वान पर जनपद के समस्त शिक्षा विभाग के लिपिकों ने लंबित 36 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन बीएसए को सौंपा।
ज्ञापन में शिक्षकों ने कहा कि हम लोगों की मांगे पूरी नहीं होती है तो 30 अक्तूबर को प्रदेश के समस्त जनपदों के जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों पर धरना दिया जाएगा। जबकि 12 नवंबर को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान एवं 27 नवंबर को प्रदेश के मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक कार्यालय परिसर में तथा दस दिसंबर को संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर आयोजित होगा। जबकि 23 दिसंबर को अपर शिक्षा निदेशक बेसिक प्रयागराज एवं 16 जनवरी 26 को शिक्षा निदेशक बेसिक उत्तर प्रदेश तथा 29 जनवरी को शिक्षा निदेशक माध्यमिक लखनऊ में धरना दिया जाएगा।
इसके बाद भी समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो 10 फरवरी 26 को महानिदेशक स्कूल शिक्षा लखनऊ के कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। यदि उक्त तिथि पर भी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो 25 फरवरी 26 से महानिदेशक स्कूल शिक्षा लखनऊ के कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना/प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी उच्चाधिकारियों एवं शासन की होगी। ज्ञापन सौंपने वाले में वेद प्रकाश पांडेय, अक्षय श्रीवास्तव,बृजेश सिंह,विजय शंकर,इंदु,आलोक, संजय, संदीप श्रीवास्तव,अजय सिंह,मंबोध सिंह,राजेश कुमार ,आशुतोष गुप्ता,अभिषेक सिंह,मुहम्मद खालिद, खड़ग बहादुर आदि रहे।