फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cleanliness continued in the district hospital, Minister of State reached Sikanderpur

बलिया: जिला अस्पताल में सफाई, नई चादरें बिछाईं और मंत्री पहुंच गए सिकंदरपुर, गंदगी देख जताई नाराजगी

Sun, 01 May 2022 11:55 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 01 May 2022 11:55 AM IST
सार

राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर के बलिया आगमन पर जिला अस्पताल के निरीक्षण की सूचना पर अफरातफरी मची रही। दिनभर तैयारी होती रही। लेकिन मंत्री  सिकंदरपुर क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए।

विज्ञापन
Cleanliness continued in the district hospital, Minister of State reached Sikanderpur
कर्मी से सवाल करते मंत्री सोमेंद्र तोमर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर के बलिया आगमन पर जिला अस्पताल के निरीक्षण की सूचना पर अफरातफरी मची रही। सफाई की गई। अस्पताल के बेड की चादरें बदली गईं। हेल्प डेस्क बनाई गई।पूरे दिन तैयारियां चलती रहीं लेकिन ऐन मौके पर राज्यमंत्री सिकंदरपुर क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए और वहां झाड़-झंखाड़ और गंदगी देखकर नाराजगी जताई।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में सुबह से साफ-सफाई का सिलसिला शुरू हो गया। हेल्प डेस्क को दुरुस्त किया गया। हर वार्ड की चादर बदली गई। चूने का छिड़काव हुआ। डॉक्टर और स्टाफ नर्स भी अपनी वर्दी में दिखे। सुबह से शाम पांच बजे तक तीन बार अस्पताल परिसर में झाड़ू लगाया गया। हर बार कूड़े को भी तत्काल हटा दिया जाता था। देर शाम जब मंत्री का निरीक्षण टलने की बात सामने आई तो सारी व्यवस्था पुराने ढर्रे पर लौट गई।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में नये भवन में बाथरूम का दरवाजा नहीं है। इससे मरीजों और तीमारदारों को दिक्कतें हो रही हैं। जिला अस्पताल के वर्न वार्ड में स्टॉफ नर्स के डेस्क के पास बाथरूम का दरवाजा टूट गया था। सीएमएस ने ठीक करने के लिए कई बार पत्र लिखा लेकिन इस पर कोई सुनवाई ही नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदरपुर संवाददाता के मुताबिक ऊर्जा राज्यमंत्री प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंदह निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने चिकित्सक कक्ष, वार्ड, वैक्सीनेशन रूम, शौचालय, लेबर रूम का निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नीरज पांडेय से कहा कि डॉक्टरों के मोबाइल नंबर दीवार पर अंकित कराएं। परिसर के चारों ओर व्याप्त झाड़- झंखाड़ और गंदगी देखकर नाराजगी जताई और तत्काल साफ कराने को कहा।

जननी सुरक्षा योजना की लाभार्थियों से भुगतान के बारे में पूछा। प्रभारी चिकित्सक डॉ मनजीत आनंद ने बताया कि पोर्टल पर सभी इंट्री की जा रही है। वहां से वे पंदह गांव में पंचायत भवन और उसके सामने बने तालाब का भी निरीक्षण किया।

ग्राम प्रधान से बातचीत की और गांव में पूरी पारदर्शी तरीके से विकास कार्य कराने की बात कही। सीडीओ प्रवीण वर्मा, मुबारक हुसैन, धर्मेंद्र यादव, अजय सिंह, शंभू नाथ, हरेराम चौरसिया, श्रीप्रकाश राय, सतीश मिश्र मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed